शिलांग मेघालय की राजधानी है और एक फेमस हिल्स स्टेशन भी हैं। अगर आप मेघालय के आसपास के राज्यों से भी जुड़े हुए हैं, तो आपके राज्य के भी कुछ प्रसिद्ध शहरों से शिलांग जाने के लिए डायरेक्ट बस मिल जाएगी। बता दें कि शिलांग का नाम U-Shyllong देवता के नाम पर रखा गया था।
शिलांग पीक या शिलांग शिखर मेघालय की राजधानी शिलांग का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है। यहां से आपको काफी खूबसूरत नजारे दिखने वाले हैं। अगर आपको नेचर से प्यार हैं तो आपको शिलांग पीक जरूर जाना चाहिए। शिलांग पीक शिलांग शहर से लगभग 1500 फुट की उंचाई पर है।
उमियम झील मेघालय की सबसे बड़ी कृत्रिम झीलों में से एक है जो शिलॉन्ग से लगभग 15 किमी दूर स्थित है। यहां वाटर से जुड़े कई तरह के गेम और साहसिक सुविधाओं के लिए भी एक लोकप्रिय गंतव्य है। पर्यटक इस स्थान पर कयाकिंग, वॉटर साइकलिंग, स्कूटरिंग और बोटिंग के लिए आते हैं। (मेघालय में अपनी ट्रिप को बनाना है यादगार)
इसे भी पढ़ें:शिलॉन्ग जाने का कर रही हैं प्लान, तो इन दिलचस्प जगहों की सैर करना न भूलें
हाथी झरना भारत के मेघालय के शिलांग में दो स्तरीय झरना है। यह झरना एक बोल्डर के बाद था जो आकार में एक हाथी जैसा दिखता था। इसलिए इसका नाम हाथी झरना है। इस नाम की उत्पत्ति ब्रिटिश युग में हुई थी जब अंग्रेजों ने एक विशाल चट्टान को देखा जो गिरने के पास एक हाथी की तरह दिखती थी। ऐसे में लाखों पर्यटक यहां छुट्टियां मनाने आते हैं।
इसे भी पढ़ें:मेघालय की यह अद्भुत जगह बन रही है सैलानियों की पहली पसंद
यह विडियो भी देखें
शिलांग में स्थित डेविड स्कॉट ट्रेल बेहद खूबसूरत जगह है। यहां आप लगभग 16 किलोमीटर की ट्रेकिंग ट्रेल और हॉर्स कार्ट ट्रेल का आनंद ले सकते है। शिलांग की ट्रिप को एडवेंचर्स बनाने के लिए आप डेविड स्कॉट ट्रेल का रुख कर सकते हैं।
लेडी हैदरी उद्यान मेघालय राज्य की राजधानी शिलांग शहर में स्थित एक पार्क है। लेडी हैदरी उद्यान का नाम अकबर हैदरी की पत्नी के नाम पर रखा गया है। बच्चों के लिए यहाँ पर एक छोटा चिड़ियाघर है साथ ही एक ख़ूबसूरत झरना और स्वीमिंग पूल भी है।
आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ट्रेवल से जुड़े ऐसे अन्य आर्टिकल के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : wikipedia.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।