Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:10 AM IST

North East Travel: नवंबर की छुट्टियों में नॉर्थ ईस्ट इंडिया की इन शानदार जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट

North East India: अगर आप नवंबर में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस बार हिमाचल या उत्तराखंड नहीं, बल्कि नॉर्थ ईस्ट इंडिया की इन शानदार जगहों पर पहुंच जाएं।
Updated:- 2024-10-15, 11:58 IST
image

Best places to visit in north east india: पहाड़ों में घूमने की बात होती है, तो कई सबसे पहले हिमाचल प्रदेश या फिर उत्तराखंड में ही घूमने के लिए पहुंचते हैं।

यह सच है कि हिमाचल और उत्तराखंड की खूबसूरती देश भर में प्रसिद्ध है, लेकिन नॉर्थ ईस्ट इंडिया की खूबसूरती भी इन दो राज्यों से कम नहीं है। नॉर्थ ईस्ट इंडिया देश के सबसे खूबसूरत हिस्सों में एक है।

नॉर्थ ईस्ट की खूबसूरती सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विश्व भर में प्रसिद्ध है। इसलिए असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मणिपुर में हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको नॉर्थ ईस्ट की कुछ शानदार और मनमोहक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप नवंबर की छुट्टियों में परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।

युमथांग वैली (Yumthang Valley)

Yumthang Valley

हिमाचल और उत्तराखंड में स्थित कई वैली को आपने एक्सप्लोर किया होगा, लेकिन अगर आप नॉर्थ ईस्ट में किसी शानदार और मनमोहक वैली को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो फिर आपको युमथांग वैली पहुंच जाना चाहिए। यह वैली सिक्किम के मंगन जिले में स्थित है।

युमथांग वैली प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत मानी जाती है। हिमालय पर्वतों से घिरी हुई इस घाटी को 'सिक्किम में फूलों की घाटी' के नाम से भी जाना जाता है। इस घाटी में दर्जन से अधिक किस्म के फूलों को देखा जा सकता है। खासकर, ऑर्किड और रोडोडेंड्रोन फूल अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। यह घाटी गर्म झरनों के लिए भी प्रसिद्ध है। यह वैली नवंबर से जनवरी के बीच बर्फ से ढक जाती है।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Travel: नवंबर की गुलाबी सर्दी में राजस्थान की इन शानदार और ऐतिहासिक जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट

ममित (Mamit)

Mamit

नॉर्थ ईस्ट इंडियन के मिजोरम राज्य में स्थित ममित एक बेहद ही सुंदर और मनमोहक जगह है। ममित जिले को 1998 में आइजोल जिले से अलग करके बनाया गया था। भारत और बांग्लादेश बॉर्डर पर स्थित ममित को मिजोरम का बेस्ट हिल स्टेशन भी माना जाता है।

ममित चारों तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ है। बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान और झील-झरने ममित की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यह हिल स्टेशन शानदार ट्रैकिंग, हाईकिंग और कैम्पिंग के लिए जाना जाता है। नवंबर में यहां का मौसम भी एकदम सुहावना होता है।
नोट: ममित में घूमने के लिए इनर लाइन परमिट लेनी होती है, जो आप स्थानीय अधिकारी से ले सकते हैं।  

बोमडिला (Bomdila)

Bomdila

अरुणाचल प्रदेश में घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले तवांग या जीरो वैली ही घूमने का जिक्र करते हैं, लेकिन अगर आप नवंबर में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको बोमडिला पहुंच जाना चाहिए।

बोमडिला अरुणाचल प्रदेश का छिपा हुआ खजाना माना जाता है। समुद्र तल से करीब 7 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित बोमडिला अरुणाचल प्रदेश का छिपा हुआ खजाना माना जाता है। यहां की ठंडी जलवायु, बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां और बौद्ध गोम्पा पर्यटकों को सबसे अधिक आकर्षित करते हैं। यहां घूमने के बाद आप यकीनन अन्य पहाड़ी राज्यों को भूल जाएंगे।

कुर्सियांग (Kurseong)

Kurseong

नॉर्थ ईस्ट इंडिया में शामिल पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले दार्जिलिंग का ही नाम लेते हैं, लेकिन कुर्सियांग जैसी शानदार जगह को भूल जाते हैं। कुर्सियांग नॉर्थ ईस्ट के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक माना जाता है।

बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान, घने जंगल और झील-झरने कुर्सियांग की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। कुर्सियांग वन्य जीव और प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। कुर्सियांग से हिमालय पर्वत की खूबसूरती को निहारा जा सकता है। यहां आप मजेदार एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Diwali Party Destination: दिल्ली-एनसीआर में यहां सेलिब्रेट कीजिए दिवाली पार्टी, दोस्त खुशी से झूम उठेंगे

इन जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं

नवंबर की छुट्टियों में नॉर्थ ईस्ट इंडिया की अन्य और भी कई शानदार और मनमोहक जगहों को आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- सिक्किम में स्थित

गंगटोक और पेल्लिंग, मेघालय की राजधानी शिलांग और असम में स्थित माजुली द्वीप जैसी शानदार जगहों को भी डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।