Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:03 PM IST

हिमाचल प्रदेश की यह जगह बन रही है सैलानियों की पहली पसंद

आने वाले दिनों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अब शिमला नहीं बल्कि आपको इस अद्भुत जगह घूमने जाना चाहिए।  
Updated:- 2022-07-05, 13:11 IST
places to visit in nalagarh himachal pradesh in hindi

हसीन वादियों में घूमने का एक अलग ही मज़ा होता है। खासकर जुलाई या अगस्त के महीने में पहाड़ों की हरियाली चरम पर होती है इसलिए कई लोग घूमने का प्लान बनाते रहते हैं। ऐसे में अगर आप आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आपको इस आर्टिकल को ज़रूर पढ़ना चाहिए, क्योंकि अब सैलानियों के बीच शिमला या मनाली नहीं बल्कि नालागढ़ फेमस हो रहा है। इस लेख में हम आपको नालागढ़ की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप भी परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ घूमने जाना चाहेंगे। आइए जानते हैं।

नालागढ़ पार्क

nalagarh park

नालागढ़ में घूमने के लिए अगर कोई फेमस जगह है तो उसका नाम है नालागढ़ पार्क। पहाड़ों के बीच में मौजूद यह पार्क आकर्षण का केंद्र है, क्योंकि इस पार्क के अंदर हजारों किस्म के पेड़-पौधों के साथ-साथ फव्वारा है। शाम के समय जब फव्वारा पर लाइट पड़ती है तो इसका नज़ारा देखते ही बनता है। इस पार्क में बौद्ध मूर्ति के साथ-साथ एक देवी माँ का भी मंदिर है। आपको बता दें कि फोटोशूट के लिए यह एक बेहतरीन जगह है।

फोर्ट नालागढ़

nalagarh fort

फोर्ट नालागढ़ हिमाचल प्रदेश का एक विरासत है। लानागढ़ में आने वाले सैलानियों के लिए यह किला एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। कहा जाता है कि उस समय के हंडूर रियासत के राजा ने इस महल को बनवाया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फोर्ट को एक होटल में तब्दील कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप नालागढ़ में शाही लाइफस्टाइल का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं यहां जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:मालदीव जाने का न करें मलाल, उत्तराखंड की ये जगह है इसकी कॉपी

न्यू नालागढ़

nalagarh tourist destination

जी हां, लानागढ़ में न्यू नालागढ़ घूमने के लिए एक बेस्ट प्लेस है। आप यहां ओल्ड नालागढ़ से लोकल बस या टैक्सी लेकर घूमने के लिए जा सकते हैं। पहाड़ों के बीच में मौजूद यह जगह कई अद्भुत दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। आपको बता दें कि जुलाई-अगस्त के मौसम में यहां का मौसम सुहावना होता है। न्यू नालागढ़ में आप ट्रैकिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। (चौकोरी हिल स्टेशन) इस शहर से कुछ ही दूरी पर मौजूद रघाली और घोगार्वल जैसी जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

इन जगहों पर भी घूमने पहुंचे

नालागढ़ पार्क, फोर्ट नालागढ़ और न्यू नालागढ़ के अलावा यहां ऐसी और भी खूबसूरत जगहें मौजूद हैं जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। जैसे आप सोरी, सभोल, सल्हेवल, माता चिंतपूर्णी मंदिर और गगुवल जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां की जंगलो में आप ट्रैकिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।(रोहडू हिल स्टेशन)

इसे भी पढ़ें:दिल्ली से महज 5 हजार में घूम आएं मैक्लॉडगंज, इस तरह बनाएं बजट

कैसे पहुंचे नालागढ़?

how to reach nalagarh

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली से नालागढ़ की दूरी लगभग 346 किलोमीटर है। ऐसे में आप अपनी कार से भी यहां घूमने के लिए जा सकते हैं। दिल्ली से बस लेकर शिमला और फिर शिमला से आप नालागढ़ के लिए जा सकते हैं। आपको बता दें कि शिमला से नालागढ़ की दूरी लगभग 89 किलोमीटर है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit(@sutterstocks,himachal)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।