Places To Visit During Monsoon: देश के सबसे बड़े राज्यों में एक मध्य प्रदेश को भारत का दिल कहा जाता है। यह एक ऐसा राज्य है जहां ऐसी कई अद्भुत और खूबसूरत जगहें हैं, जहां मानसून के समय हजारों लोग घूमने और मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं।
नर्मदा नदी के किनारे स्थित यह राज्य मानसून में अद्भुत नजारा प्रस्तुत करता है। इसलिए पचमढ़ी, ओरछा, खजुराहो या राजधानी भोपाल जैसी जगहों पर हर समय देशी और विदेशी सैलानी घूमते हुए नजर आ जाते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको मध्य प्रदेश की कुछ ऐसी हसीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मानसून में घूमने के बाद हिमाचल या उत्तराखंड को भूल जाएंगे।
मानसून में मध्य प्रदेश की किसी हसीन जगह घूमने की बात होती है, तो जबलपुर में स्थित भेड़ाघाट का नाम जरूर लिया जाता है। संगमरमर की चट्टानों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध भेड़ाघाट नर्मदा नदी के किनारे स्थित है।
इस जगह की खूबसूरती के बारे में कहा जाता है कि चांदनी रात में नर्मदा नदी में बोटिंग करने जो मजा है वो दुनिया की किसी अन्य चीज में नहीं है। भेड़ाघाट में आप धुआंधार वॉटरफॉल के मनमोहक नजारे का भी लुत्फ उठा सकते हैं। मानसून में इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है।
इसे भी पढ़ें: 15 अगस्त की छुट्टियों में परिवार संग इन बेहतरीन जगहों पर घूमने पहुंचें
ओरछा, मध्य प्रदेश का एक बेहद ही खूबसूरत शहर है। बेतवा नदी के किनारे स्थित होने के चलते मानसून में यहां काफी संख्या में सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। यह शहर खूबसूरती के साथ-साथ प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर और फोर्ट के लिए भी काफी फेमस है।
बेतवा नदी रिवर राफ्टिंग के लिए पूरे भारत में फेमस स्थान माना जाता है। चतुर्भुज मंदिर, राज मंदिर और लक्ष्मी मंदिर यहां की खूबसूरती में जान डालने का काम करते हैं। नदी के किनारे क्वालिटी टाइम भी स्पेंड कर सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
पचमढ़ी होशंगाबाद जिले में स्थित एक खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है। मानसून में इस हिल स्टेशन की खूबसूरती देखने लायक होती है। मानसून में यह हिल स्टेशन बादलों में ढक जाता है।
पचमढ़ी में स्थित बी वॉटरफॉल, जटा शंकर गुफाएं, डचस झरना, पॉइंट व्यू और सतपुड़ा रेंज मानसून में खूबसूरत नजारा प्रस्तुत करते हैं। यह हिल स्टेशन एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी काफी फेमस है। यहां आप फोटोग्राफी और वर्ड वाचिंग का भी आनंद उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: मानसून में केरल की ये बेहतरीन जगहें मन मोह लेंगी आपका
कूनो राष्ट्रीय उद्यान पिछले कुछ दिनों से सबसे चर्चित स्थलों में से एक रहा है। दरअसल, नामीबिया से आए चीतों के लिए यह उद्यान काफी फेमस रहा है। यह खूबसूरत उद्यान चीतों के अलावा तेंदुआ, जंगली सूअर, भेड़िया, सियार, नीलगाय, चिंकारा, बड़े-बड़े सींग वाले मृग और सांभर आदि जानवरों के लिए काफी फेमस स्थान माना जाता है। इस राष्ट्रीय उद्यान में जीप सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।