हिमाचल प्रदेश भारत का एक ऐसा राज्य है जहां हर साल करोड़ों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस राज्य में गर्मी-बरसात की तरह बर्फबारी के समय में भी सबसे अधिक सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
बर्फ़बारी के समय हिमाचल प्रदेश की कई जगहें बर्फ की चादर से ढक जाती हैं। जैसे-कुल्लू-मनाली, शिमला, कुफरी, धर्मशाला, डलहौजी आदि जगहों पर बर्फ़बारी देखने के लिए हर दिन हजारों सैलानी पहुंचते हैं। हिमाचल प्रदेश का कीलोंग भी एक ऐसी जगह है जो बर्फबारी के समय सफेद चादर से ढक जाती है।
इस लेख में हम आपको कीलोंग के बारे में बताने जा रहे हैं और यहां स्थित कुछ मंत्रमुग्ध कर देने वाली जगहों के बारे में भी बताने जा रहे हैं। (Tourist Places In Keylong In Hindi) आइए जानते हैं।
हिमाचल में कहां है कीलोंग?
हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीती के पास स्थित कीलोंग एक बेहद ही शांत और खूबसूरत जगह है। समुद्र तल से लगभग 3 हज़ार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद कीलोंग कई प्रसिद्ध मठ के लिए प्रसिद्ध है।
कहा जाता है कि सर्दियों में अधिक बर्फबारी होने के चलते इस स्थान का कई दिनों तक अन्य जगहों से संपर्क टूट जाता है। आपको बता दें कि मनाली से कीलोंग की दूरी लगभग 70 किमी है। कीलोंग में घूमने के लिए जगहें-
सूरज ताल (Suraj Tal)
शायद आपको मालूम है अगर नहीं मालूम है तो आपको बता दें कि सूरज ताल समुद्र तल से लगभग 49 हज़ार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर स्थित भारत की तीसरी और हिमाचल प्रदेश की सबसे उंची झील है। इसके अलावा विश्व की 21वीं उंची झील भी है। (कंकालों की झील)
इस झील का पानी और इसके आसपास के दृश्य को देखकर यक़ीनन आप कुछ समय के लिए चकित में पड़ सकते हैं। झील के हर तरह ऊंचे-ऊंचे पहाड़ ही दिखाई देंगे। इस झील के बारे में आपको यह भी बता दें कि इस झील को कई लोग 'सूर्य देवता की झील' भी मानते हैं।
इसे भी पढ़ें: सस्ते में घूम सकते हैं मनाली, इन होमस्टे का किराया है एकदम कम
शशूर मठ (Shashur Monastery)
कीलोंग में सूरज ताल घूमने के बाद आप फेमस और पवित्र 'शशूर मठ' भी जा सकते हैं। यह एक बौद्ध मठ है जो तीन मंजिला है। इस पवित्र मठ के आसपास ऊंचे-ऊंचे पहाड़ तो मौजूद ही है साथ में मठ के चारों तरफ नीले देवदार के पेड़ पाए जाते हैं। कहा जाता है कि शशूर मठ को लगभग 7 वीं शताब्दी में बनाया गया था।
शशूर मठ लगभग 600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और यहां से कीलोंग शहर का मनोरम दृश्य देखने को मिलता है। बर्फ़बारी के समय मठ के अलावा आसपास के पेड़ और पहाड़ भी बर्फ से ढक जाते हैं।
Recommended Video
पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Pin Valley National Park)
कीलोंग में घूमने के लिए पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान/पिन वैली राष्ट्रीय उद्यान भी एक मंत्रमुग्ध कर देने वाली जगह है। यह वैली विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। कहा जाता है कि यह उद्यान लुप्तप्राय हिम तेंदुए सहित वनस्पतियों और जीवों के लिए दुनिया भर में फेमस है।
आपको बता दें कि पिन वैली अविश्वसनीय ट्रेक के लिए काफी लोकप्रिय है और सैलानी भी यहां अधिक संख्या में पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: सस्ते में अंडमान-निकोबार घूमने का बेहतरीन मौका, पढ़ें पूरी खबर
कीलोंग में घूमने की अन्य जगहें
सूरज ताल, शशूर मठ और पिन वैली राष्ट्रीय उद्यान के अलावा कीलोंग में आप अन्य कई अद्भुत जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। जैसे-बारालाचा ला, कर्दांग मठ, दारचा और चंद्रताल झील जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। (स्विट्जरलैंड से ज्यादा खूबसूरत है भारत की यह घाटी)
नोट: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कीलोंग में घूमने के लिए एसडीएम से परमिट लेना होता है। इसके लिए आप ऑनलाइन परमिट भी बुक कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि डाक्यूमेंट्स होना अनिवार्य है। सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे के बीच कीलोंग एसडीएम ऑफिस में जाकर परमिट ले सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।