Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:29 AM IST

Christmas 2019: क्रिसमस पर घूमने के लिए यह हैं बेहतरीन जगहें

अगर आप क्रिसमस और क्रिसमस के बाद कुछ अच्छी जगहों पर घूमना चाहती हैं तो इन जगहों पर होकर आइए।
Updated:- 2019-12-23, 18:09 IST
christmas travel ideas m

क्रिसमस के मस्ती मूड में अक्सर लोग नई जगहों पर ट्रैवल करना पसंद करते हैं। दरअसल, सिर्फ देश की राजधानी में ही नहीं, बल्कि अन्य जगहों पर भी क्रिसमस बेहद ही बेहतरीन तरीके से मनाया जाता है। क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक ऐसा मौका हो, जब हर किसी की छुट्टी होती है और इसलिए अधिकतर लोग इस दौरान घूमना और नई जगहों पर क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न को देखना पसंद करते हैं। 

अगर आप क्रिसमस और क्रिसमस के बाद की छुट्टियों में किसी नई जगह जाना चाहती हैं और क्रिसमस के बाद भी उसकी मस्ती को बरकरार रखना चाहती हैं तो आप इंडिया में ही इन जगहों पर घूम सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Christmas 2019: बजट में अपनों को दें यह तोहफा, सब हो जाएंगे खुश

यकीन मानिए, यहां पर आपको क्रिसमस सेलिब्रेशन का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा और इस बार आपका क्रिसमस इन जगहों पर जाकर बेहद यादगार बन जाएगा। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में- 

गोवा

christmas travel ideas goa

क्रिसमस के मौके पर घूमने की बात हो तो गोवा का नाम सबसे पहले लिया जाता है। यहां के बीच पर नाइट पार्टी से लेकर cathedrals की लाइट और फूलों से सजावट, छोटे बच्चों के साथ चर्चों में आधी रात को लोगों को carols गाते हुए देखने का आनंद कुछ और ही है। वैसे तो गोवा साल में कभी भी जाया जा सकता है, लेकिन क्रिसमस के दौरान यहां पर एक अलग ही रौनक दिखाई देती है। अगर आप यहां गई हैं तो एक बार बेसिलिका ऑफ बोम जीसस, से कैथेड्रल और सांताक्रूज चर्च जरूर होकर आएं।

शिलांग 

christmas travel ideas shillong

अगर आप सोचती हैं कि क्रिसमस के दौरान नार्थ-ईस्ट में घूमने की कोई जगह नहीं है तो आप गलत हैं। कैथोलिकों आबादी के साथ, मेघालय के शिलांग में क्रिसमस बेहद ही उत्साह व उमंग के साथ मनाया जाता है। यही कारण है कि शिलांग भारत में सबसे अच्छे क्रिसमस गेटवे के रूप में सामने आता है। क्रिसमस के दौरान यहां पर कई तरह की मजेदार एक्टिविटीज होती हैं।

 

यह यकीनन भारत में क्रिसमस के दौरान सबसे अच्छी जगहों में से एक है। अगर आप यहां जा रही हैं तो आपको ईसाइयों की मैरी मदद कैथेड्रल में अवश्य जाना चाहिए।

केरल

christmas travel ideas kerala

भारत में अधिकतर लोग क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान गोवा जाना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप बीच लवर हैं तो केरल में भी क्रिसमस सेलिब्रेशन कर सकती हैं। आप यहां पर आधी रात पर लोगों के समूह के साथ कैरोल गाएं, क्रिसमस प्ले देखें, वहां की लोकल दावत का हिस्सा बनें। इसके अलावा आप बीच पर बोर्नफायर का मजा भी ले सकती हैं।

 

दक्षिण भारत में क्रिसमस के दौरान अगर घूमने की बेहतरीन जगहों की बात की जाए तो केरल सबसे अच्छी जगहों में से एक है। आप केरल में एडथुआ चर्च और सेंट फ्रांसिस चर्च जाएं, आपको वहां यकीनन काफी अच्छा लगेगा।

कोलकाता

christmas travel ideas kolkata

जी हां, सुनने में आपको भले ही अजीब लगे लेकिन कोलकाता में लोग ईसाई का जन्मदिवस बेहद ही उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं। यहां पर आप लाइट व साउंड एक्जीबिशन से लेकर रॉक बैंड परफार्मेंस, ग्लिटरी डेकोरेशन का आनंद उठा सकती हैं। इसके अलावा कोलकाता में आपको क्रिसमस के दौरान दुकानों पर काफी छूट भी मिलती है, जिसके कारण आप यहां पर इन दिनों शॉपिंग का मजा भी उठा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Christmas 2019: सारा अली खान की तरह कर लें क्रिसमस की तैयारी

वैसे तो यहां पर घूमने की कई बेहतरीन जगहें हैं, लेकिन क्रिसमस के दौरान आपको यहां पर सेंट पॉल कैथेड्रल, सेंट फिलोमेना कैथेड्रल और बेसिलिका ऑफ बोम जीसस जरूर जाना चाहिए।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।