अप्रैल में हनीमून के लिए बना रहे हैं प्लान, तो इन जगहों का मौसम होता है सबसे अच्छा

हनीमून के लिए अप्रैल में घूमने के लिए कोई अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो भारत से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां मौसम सुहावना रहता है। यहां आपको न अधिक गर्मी का अहसास होगा और न ही अधिक सर्दी का। अगर आप भी किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं, जहां आपको हरे-भरे नजारे के साथ अधिक गर्मी का अहसास न हो, तो आप यहां जा सकते हैं।
लक्षद्वीप

अपने पार्टनर के साथ किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां जाने के बाद आपको विदेश जैसा अहसास हो, तो आप यहां जा सकते हैं। यहां का साफ नीला आसमान, नीला पानी, सुंदर सूर्यास्त और बीच आपके ट्रिप को और भी ज्यादा रोमांटिक बना देंगे। गर्मियों में द्वीप थोड़ा गर्म हो जाता है, इसलिए आप मई-जून से पहले यहां आ जा सकते हैं।
कपल्स के लिए अप्रैल में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। अप्रैल में लक्षद्वीप में घूमना आसान होता है, क्योंकि साल के इस समय यह पर्यटकों से भरा नहीं होता है।
- अप्रैल में लक्षद्वीप का तापमान-: 27 डिग्री से 37 डिग्री (मुंबई से इस तरह बनाएं हनीमून ट्रिप का प्लान)
- कहां घूमने जाएं- अगत्ती द्वीप, बंगाराम एटोल और कदमत द्वीप
- कैसे पहुंचे- लक्षद्वीप तक पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका कोच्चि से अगत्ती और बांगरम द्वीप के लिए फ्लाइट लेना है।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली से बना रहे हनीमून ट्रिप का प्लान, तो इस पैकेज के जरिए कम बजट में जाएं घूमने
शिलांग

अप्रैल में आप शिलांग की वादियों में घूमने का मजा दोगुना होता है। रोमांच और रोमांस का अनुभव करने के लिए आप यहां जा सकते हैं। यहां अप्रैल में आसमान साफ होता है और ग्रामीण इलाके और भी ज्यादा हरे-भरे होते हैं। अप्रैल तक यहां बर्फबारी बंद हो जाती है, जिसकी वजह से यहां का मौसम बिल्कुल साफ होता है। (दिल्ली से हो रही है IRCTC के इन पैकेज की शुरुआत)
अप्रैल में ये जगह इसलिए भी बेस्ट है, क्योंकि यहां पर शाद सुक माइन्सिएम नाम (Shad Suk Mynsiem) का एक उत्सव मनाया जाता है। आप यहां पारंपरिक पोशाक पहने स्थानीय लोगों को ढोल और बांसुरी पर नाचते हुए देख सकते हैं।
- अप्रैल में शिलांग में तापमान: 18 डिग्री से 21 डिग्री
इसे भी पढ़ें- इन बेहतरीन हिल स्टेशन को वीकेंड में बनाएं ट्रेवल डेस्टिनेशन
कश्मीर

अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है तो वह कश्मीर में ही है। कश्मीर एक रोमांटिक डेस्टिनेशन के नाम से जाना जाता है। यह घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। हनीमून कपल्स की लिस्ट में कश्मीर का नाम जरूर होता है। अप्रैल के समय में यहां आपको चारों तरफ हरी-भरी जब घाट घास के मैदान देखने को मिलेंगे।
- अप्रैल में कश्मीर में तापमान: 20 डिग्री से 30 डिग्री
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।