स्थापना दिवस पर गई हैं Kainchi Dham? समय निकालकर घूम लें आसपास की ये जगहें

हर साल 15 जून को केंची धाम का स्थापना दिवस मनाया जाता है। नीताल जिले में स्थित कैंची धाम में सुबह 5 बजे जैसे ही कपाट खुले, तो भारी भीड़ देखने को मिली। आज कैंची धाम काफी लोग पहुंचे हैं। ऐसे में अगर आप भी आज स्थापना दिवस पर Kainchi Dham पहुंची हैं तो सिर्फ वहीं से वापस न आइए। आप आसपास की कई जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। इससे आपकी यात्रा और भी मजेदार हो जाएगी।
हम आपको आसपास की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये फेमस टूरिस्ट प्लेस आपको जरूर घूम लेने चाहिए। यहां न केवल आप खूबसूरत वादियों का दीदार कर सकती हैं बल्कि कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटीज में पार्टिसिपेट भी कर सकती हैं। आइए उन जगहों के बारे में जानते हैं-
-1781518934075.jpg)
नैनीताल (Nainital)
कैंची धाम के सबसे पास नैनीताल ही है। करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर बसा नैनीताल बेहद खूबसूरत है। आप यहां नैना देवी मंदिर में दर्शन कर सकती हैं। नैनी लेक में बोटिंग का मजा ले सकती हैं और माल रोड पर खरीदारी भी कर सकती हैं। अगर आपको एडवेंचर का शौक है ताे आप पैरासेलिंग, रॉक क्लाइंबिंग और जिपलाइनिंग जैसे एक्टिविटीज ट्राई कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Ujjain Trip: महाकाल मंदिर में किस समय होती है भोग आरती? उज्जैन जाने से पहले नोट कर लें टाइमिंग
-1781518979517.jpg)
भीमताल (Bhimtal)
कैंची धाम के पास बसा भीमताल भी आप घूम सकती हैं। ये जगह एशिया की सबसे बड़ी मैन मेड लेक 'भीमताल लेक' के लिए फेमस है। यहां आप बोटिंग, ट्रैकिंग, कयाकिंग और कैंपिंग का मजा ले सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Famous Temples Of India: धार्मिक यात्रा का है प्लान, तो जान लें किस राज्य का कौन सा मंदिर है सबसे फेमस?
-1781519049382.jpg)
मुक्तेश्वर (Mukteshwar)
उत्तराखंड का मुक्तेश्वर भी एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां आप 350 साल पुराने शिव मंदिर और नंदा देवी मंदिर में दर्शन कर सकती हैं। इसके अलावा पहाड़ों का शानदार नजारा देख सकती हैं। इसके अलावा यहां आप चौली की जाली पर रॉक क्लाइंबिंग, ट्रैकिंग और बर्डवाचिंग का मजा भी ले सकती हैं। कैंची धाम से यहां आप दो घंटे में पहुंच जाएंगी।
यह भी पढ़ें- Monsoon Travel Tips: बरसात में पार्टनर के साथ घूम आएं ये जगहें, 5 ट्रैवल डेस्टिनेशंस वीकेंड के लिए हैं परफेक्ट
-1781519085217.jpg)
रानीखेत (Ranikhet)
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले का रानीखेत भी बहुत खूबसूरत है। यहां आप चौबाटिया गार्डन, झूला देवी मंदिर, गोल्फ कोर्स और भालू डैम, कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर म्यूजियम जैसी जगहों पर जा सकती हैं। कैंची धाम से रानीखेत की दूरी लगभग 65 से 70 किलोमीटर है।
यह भी पढ़ें- Lucknow To Shimla Road Trip: लखनऊ से जा रही हैं शिमला, तो रास्ते में जरूर घूमें ये 5 खूबसूरत जगहें
तो अगर आप भी कैंची धाम की स्थापना दिवस में शामिल होने गई हैं तो आसपास की इन जगहाें को भी कवर सकती हैं। इससे आपकी ट्रिप यादगार हो जाएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
All Image Credit- Incredible india
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।