महाराष्ट्र के 8 सबसे बड़े शहर और उनकी खूबसूरत जगहें, मानसून में यहां घूमना किसी जन्नत से कम नहीं

Maharashtra Travel: महाराष्ट्र देश का एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। यह देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है। आइए इस आर्टिकल में महाराष्ट्र के 8 सबसे बड़े शहर और उनकी कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में जानते हैं।
image

Maharashtra Biggest Cities and Their Best Places: महाराष्ट्र, देश के पश्चिम में स्थित एक खूबसूरत राज्य है। यह एक तरह अरब सागर से घिरा हुआ है, तो दूसरी तरफ सह्याद्री पर्वतमाला से घिरा हुआ है। महाराष्ट्र राजस्थान और मध्य प्रदेश के बाद देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य माना जाता है। इस राज्य में ऐसी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां दुनिया भर से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। मानसून में इस राज्य को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको महाराष्ट्र के 8 सबसे बड़े और शहरों और उन शहरों में मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। मानसून में इन जगहों को आप भी एक्सप्लोर करने पहुंच सकते हैं।

मुंबई

महाराष्ट्र के सबसे खूबसूरत और बड़े शहर का नाम लिया जाता है, तो उस लिस्ट में टॉप पर मुंबई है। मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी के साथ-साथ देश की आर्थिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। अरब सागर के तट महाराष्ट्र पर स्थित मुंबई पर्यटन के केंद्र का हब भी माना जाता है। यहां ऐसी कई शानदार जगहें मौजूद हैं, जहां दुनिया भर से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।।
मुख्य आकर्षण-

  • गेटवे ऑफ इंडिया
  • मरीन ड्राइव
  • जुहू बीच
  • सिद्धिविनायक मंदिर

पुणे

ggest cities of maharashtra

महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर पुणे है। पुणे अपनी खूबसूरती के साथ-साथ औद्योगिक केंद्र के लिए भी जाना जाता है। यहां शहर अपने ऐतिहासिक फोर्ट से लेकर महल, शानदार वॉटरफॉल और बीचेज के लिए जाना जाता है। मानसून में यहां देश के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। पुणे एडवेंचर एक्टिविटी के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है।
मुख्य आकर्षण-

नागपुर

नागपुर महाराष्ट्र का तीसरा सबसे बड़ा और सबसे खूबसूरत शहरों में से एक माना जाता है। नागपुर को संतरों के साथ महाराष्ट्र की शीतकालीन राजधानी भी कहा जाता है। यह शहर अपनी लाइफस्टाइल के साथ-साथ कई बेहतरीन और ऐतिहासिक जगहों के लिए भी जाना जाता है। यहां मानसून में देश के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
मुख्य आकर्षण-

  • फुटाला झील
  • अंबाझरी झील
  • रामटेक मंदिर

नासिक

8 biggest cities of maharashtra

नासिक, महाराष्ट्र का चौथा सबसे बाद और सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। नासिक एक ऐसा शहर है, जो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ धार्मिक वजहों के लिए भी जाना जाता है। यहां हर 12 साल में होने वाला कुंभ मेला सबसे अधिक चर्चित रहता है। इसलिए नासिक को हिन्दुओं के लिए एक प्रमुख धार्मिक स्थल भी माना जाता है।
मुख्य आकर्षण-

  • त्र्यंबकेश्वर मंदिर
  • अंजनेरी हिल्स
  • पंचवटी

औरंगाबाद

औरंगाबाद, महाराष्ट्र का एक प्रमुख और लोकप्रिय पर्यटन केंद्र माना जाता है। औरंगाबाद को महाराष्ट्र पांचवा सबसे बड़ा शहर माना जाता है। इस शहर में ऐसी कई ऐतिहासिक और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां देश के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस शहर को सबसे अधिक प्राचीन और प्रसिद्ध गुफाओं के लिए जाना जाता है।
मुख्य आकर्षण-

सोलापुर

biggest cities of maharashtra and best places

सोलापुर, महाराष्ट्र का छठा सबसे बाद और सबसे खूबसूरत शहरों में से एक माना जाता है। यह शहर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ सबसे अधिक टेक्सटाइल उद्योग के लिए जाना जाता है। इस शहर में ऐसी कई शानदार जगहें मौजूद हैं, जहां राज्य के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
मुख्य आकर्षण-

  • सिद्धेश्वर मंदिर
  • भूकोट किला
  • ग्रेट इंडियन बस्टर्ड अभयारण्य

सोलापुर के बाद महाराष्ट्र का सातवां सबसे बड़ा शहर अकोला और आठवां सबसे बाद शहर अमरावती है। अकोला में आप अकोला किला, नरनाला किला और कटेपूर्णा वन्यजीव अभयारण्य को एक्सप्लोर कर सकते हैं। अमरावती में आप अंबादेवी मंदिर, मेलघाट टाइगर रिजर्व और चिखलदरा हिल स्टेशन को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP