जून जुलाई के महीने में अधिकतर महिलाएं घूमने फिरने का प्लान बना लेती हैं। कुछ महिलाएं अपने परिवार वालों के साथ जाती है, तो वहीं कुछ अपने दोस्तों के साथ। ऐसे में अगर आप भी सीकर में मौजूद खाटू श्याम दर्शन करने के लिए जाने वाली है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको खाटू श्याम मंदिर के आसपास मौजूद कुछ ऐसे खास जगह के बारे में बताएंगे, जहां आप जा सकती है।
खाटू किला
राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम मंदिर के पास मौजूद खाटू किला एक ऐतिहासिक जगह है, जहां पर दूर-दूर से पर्यटक घूमने के लिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी फैमिली के साथ खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रही है, तो इस खूबसूरत किले का जरूर दीदार करें। यहां आपको इतिहास, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता का चित्रण देखने को मिलेगा।
जीण माता मंदिर
इसके अलावा आप खाटू श्याम मंदिर से 30 किलोमीटर दूर जीण माता मंदिर दर्शन के लिए जा सकती है। यह एक धार्मिक स्थल है, जो पहाड़ी की चोटी पर मौजूद है। यहां पर भी दूर-दूर से लोग माता जी के दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां तक पहुंचाने के लिए आप पर्सनल टैक्सी या बस की मदद ले सकती है।
यह भी पढ़ें:मनाली से करीब 13 किमी दूर स्थित स्वर्ग है यह अद्भुत गांव, खूबसूरती देख झूम उठेंगी
शाकंभरी देवी मंदिर
यही नहीं आप शाकंभरी देवी मंदिर भी जा सकती है। यह मंदिर खाटू श्याम मंदिर से 45 किलोमीटर दूर है। यहां पहुंचने के लिए भी आप पर्सनल टैक्सी या बस से आना जाना कर सकती है। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्त दूर-दूर से यहां आते हैं।
खारे पानी की झील
अगर आप भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील देखना चाहती हैं, तो खाटू श्याम मंदिर से 40 किलोमीटर दूर मौजूद सांभर साल्ट लेक पहुंच सकती है। यहां आपको खूबसूरत झील देखने को मिलेगी। इस जगह घूमने के लिए आप बरसात के मौसम में जा सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों