ठंड में घंटों धूप में बैठना पड़ सकता है भारी, इन 4 गलतियों से छि‍न सकती है चेहरे की रंगत

सर्दियों में हम धूप जरूर सेंकते हैं, ल‍ेक‍िन इस दौरान कुछ गलत‍ियां कर देते हैं। इससे चेहरे की रंगत डाउन होने लगती है। हम आपको उन गलत‍ियों के बारे में बता रहे हैं।
Updated:- 2026-11-11, 09:51 IST
winter sunbathing skincare tips avoid these common mistakes

सर्दियों में धूप सेंकना भला किसे पसंद नहीं होता है। ठंडी हवा के बीच गुनगुनी धूप में बैठने से शरीर को काफी आराम मिलता है। यही वजह है कि लोग सुबह से लेकर दोपहर तक छत, बालकनी या आंगन में बैठकर धूप का मजा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि घंटों धूप में बैठे रहना आपकी स्किन के लिए अच्छा नहीं है? कई बार सर्दियों की हल्की धूप समझकर हम अपनी त्वचा का ध्यान रखना भूल जाते हैं।

इसका असर चेहरे पर दिख सकता है और स्किन की रंगत भी बदल जाती है। खास बात यह है कि धूप में बैठते समय की गई कुछ छोटी गलतियां आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

सर्दियों में धूप सेंकते समय क‍िन गलत‍ियों से बचना चाह‍िए?

हम आपको उन गलत‍ियों के बारे में बता रहे हैं जो अक्सर धूप सेंकते समय मह‍िलाएं कर देती हैं, ज‍िससे चेहरे की रंगत डाउन हो जाती है।

winter sunbathing skincare tips avoid these 5 common mistakes (1)

image credit- shutterstock

1. बिना सनस्क्रीन लगाए धूप में बैठना

सर्दियों में बहुत सी मह‍िलाओं को लगता है क‍ि सनस्क्रीन की जरूरत सिर्फ गर्मियों में होती है। यही सबसे आम गलती है। मौसम ठंडा होने का मतलब यह नहीं है कि धूप का असर त्वचा पर नहीं पड़ेगा। इसलिए सर्दियों में भी बाहर बैठने से पहले चेहरे पर सनस्क्रीन लगाना जरूरी है।

  • धूप में बैठने से पहले चेहरे और बाकी खुले हिस्सों पर सनस्क्रीन लगाएं।
  • सिर्फ गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी इसका इस्तेमाल करें।
  • लंबे समय तक धूप में बैठने पर अपनी त्वचा का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें- विंटर ट्रिप पर निकलने से पहले कर लें ये तैयारी, ठंडी हवाओं में भी खिली-खिली रहेगी स्किन

2. घंटों लगातार धूप में बैठे रहना

सर्दियों में धूप इतनी अच्छी लगती है कि कई बार समय का पता ही नहीं चलता है। ऐसे में हम घंटों एक ही जगह बैठे रहते हैं, लेक‍िन लगातार लंबे समय तक धूप में रहना स्‍क‍िन के ल‍िए अच्‍छा नहीं होता है। इससे चेहरे पर टैनिंग हो जाती है और रंगत भी डाउन हो जाती है। इसलिए धूप का मजा जरूर लें, लेकिन घंटों लगातार धूप में बैठने से बचें। बीच-बीच में छांव में भी बैठ जाएं।

3. चेहरे को ढकने का ध्यान न रखना

सर्दियों में धूप सेंकते समय हम शरीर को गर्म रखने पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन चेहरे को अक्सर खुला छोड़ देते हैं। लंबे समय तक ऐसा करने से चेहरे की त्वचा पर धूप का सीधा असर पड़ता है। इसल‍िए-

  • धूप में बाहर बैठते समय चेहरे की सुरक्षा का ध्यान रखें।
  • जरूरत पड़ने पर चेहरे को ढकें।
  • लंबे समय तक सीधे धूप के सामने बैठने से बचें।

winter sunbathing skincare tips avoid these 5 common mistakes (3)

 

image credit- istock

4. मॉइश्चराइजर न लगाना

सर्दियों में ठंडी हवा की वजह से स्‍क‍िन पहले से ही ड्राई होने लगती है। ऐसे में अगर आप बिना मॉइश्चराइजर लगाए घंटों धूप में बैठती हैं, तो चेहरे पर ड्राइनेस और खिंचाव ज्‍यादा महसूस हो सकता है। इसलिए सर्दियों में स्किन को नमी देना बहुत जरूरी है। इसके ल‍िए धूप में बैठने से पहले अपनी स्किन के हिसाब से मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे त्वचा को नमी मिलेगी।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी और सुझाव केवल सामान्य जागरूकता और पाठकों की जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी भी तरह की मेडिकल या स्किनकेयर सलाह के रूप में न लें। अपनी त्वचा की स्थिति और संवेदनशीलता के आधार पर किसी भी नए रूटीन को अपनाने या स्किनकेयर प्रोडक्ट के इस्तेमाल से पहले हमेशा किसी प्रमाणित त्वचा विशेषज्ञ (Dermatologist) या डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह भी पढ़ें- इस खास डी टैन पैक से पाएं पार्लर जैसा निखार, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- istock

FAQ
सर्दियों में धूप सेंकने का सही समय क्या है?
सर्दियों में सुबह 8 से 11 बजे के बीच की हल्की धूप सबसे फायदेमंद होती है। दोपहर 12 से 3 बजे की तेज धूप से स्किन जल सकती है।
टैनिंग हटाने के लिए धूप के बाद क्या लगाएं?
धूप में बैठने के बाद चेहरे पर एलोवेरा जेल या ठंडा कच्चा दूध लगाएं। इससे स्किन को तुरंत ठंडक मिलती है और कालापन धीरे-धीरे कम होता है।
क्या धूप से आकर तुरंत चेहरा धोना चाहिए?
धूप से तुरंत आकर कभी भी ठंडे पानी से चेहरा न धोएं। करीब 15-20 मिनट रुकें, जब शरीर का तापमान नॉर्मल हो जाए तब ही चेहरा साफ करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

ठंड में घंटों धूप में बैठना पड़ सकता है भारी, इन 5 गलतियों से छि‍न सकती है चेहरे की रंगत