Winter Blush Trends: ठंड में पाउडर ब्लश छोड़ ट्रेंड में आए ये 2 ब्लश...

Winter Blush Trends:  सर्दियों के मौसम में रूखी और बेजान स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए अगर आप भी मेकअप में ब्लश का इस्तेमाल कर रही हैं, तो पाउडर ब्लश की जगह अब आप 2 नए और ट्रेंडी ब्लश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Updated:- 2026-11-23, 15:50 IST
image

सर्दियों में स्किनकेयर और मेकअप करने का तरीका थोड़ा बदल जाता है। इस मौसम में ठंडी हवाओं की वजह से स्किन रफ होने लगती है। अगर आप भी अपनी रफ स्किन से बचने के लिए मेकअप करती हैं, तो मेकअप में पाउडर बेस्ड मेकअप प्रोडक्ट्स के बजाय आप नए विंटर ब्यूटी ट्रेंड को फॉलो कर सकती हैं। सर्दियों में आप पाउडर ब्लश (Powder Blush) हटाकर कुछ नया ट्राई कर सकती हैं।

सर्दियों में पाउडर ब्लश की जगह कौन सा ब्लश लगाएं?

ठंड के दिनों में गालों पर पाउडर ब्लश लगाने से अक्सर स्किन फटी-फटी या पैची दिखने लगती है। इससे बचने के लिए और चेहरे का नेचुरल ग्लो देने के लिए आप इसकी जगह क्रीम ब्लश (Cream Blush) और लिक्विड ब्लश (Liquid Blush) का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये दोनों ब्लश स्किन को अंदर से नमी और हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।  

blush lagane ka tareeka  (1)

pinterest/Natalia Sotwin

क्रीम ब्लश (Cream Blush)

ठंड के मौसम में अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप मेकअप में मक्खन जैसी मुलायम बनावट वाला क्रीम ब्लश चुन सकती हैं। यह स्किन में आसानी से घुल जाता है और ड्राइनेस को कम करता है। इसे लगाकार आप गालों को नैचुरल सैटिन और हेल्दी फिनिश दे सकती हैं। इसे लगाने के लिए आप उंगलियों के अलावा ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- मेकअप किट में शामिल करें luxiora cosmetics का शानदार ब्लश, हर स्किन टोन के लिए है बेस्ट

लिक्विड ब्लश (Liquid Blush)

यही नहीं आप मेकअप के समय हल्के सीरम या टिंट जैसा दिखने वाला लिक्विड ब्लश चुन सकती हैं। यह लाइटवेट होने के साथ इसमें हाई पिगमेंटेड होता है, जिसकी सिर्फ एक-दो बूंदें ही लगाने में काफी होती हैं। उंगलियों पर आप इसे थोड़ा सा लेकर लगा सकती हैं या चाहें, तो ब्लेंडर की मदद से ब्लेंड कर सकती हैं।
इस तरह के ब्लश स्किन पर ड्यूई और ग्लास-स्किन जैसे नजर आते हैं, जो चेहरे को और खूबसूरत दिखाते हैं।

सर्दियों में क्रीम और लिक्विड ब्लश लगाने के टिप्स

अगर आप भी सर्दियों में पाउडर ब्लश की जगह क्रीम और लिक्विड ब्लश लगाने वाली हैं, तो कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखें। जैसे -

  • क्रीम या लिक्विड ब्लश को फाउंडेशन या मॉइस्चराइजर के तुरंत बाद ना लगाएं। इसे कुछ देर रूककर लगाएं।
  • लिक्विड और क्रीम ब्लश का रंग काफी गहरा होता है, इसलिए बहुत सारा लगाने से बचे।
  • इसे लगाने के लिए पहले गालों पर हल्के डॉट्स लगाएं और धीरे-धीरे ऊपर की तरफ ब्लेंड करें। 

blush lagane ka tareeka

यह भी पढ़ें- Makeup Hacks: क्रीम ब्लश लगाने के ये 3 ट्रिक्स आपको देंगे गॉर्जियस लुक

निष्कर्ष:सर्दियों में मेकअप करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस मौसम में आप पाउडर ब्लश की जगह इस लेख में बताए गए 2 खास ब्लश का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपके मेकअप लुक को शानदार और अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे। इस विंटर सीजन अपने मेकअप रूटीन में आप पाउडर ब्लश की जगह क्रीम या लिक्विड ब्लश जरूर शामिल करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

image credit: Magnific 

FAQ
सर्दियों में पाउडर ब्लश लगाने से मेकअप खराब क्यों दिखता है?
ठंड में त्वचा पहले से ही रूखी होती है और पाउडर ब्लश चेहरे की बची हुई नमी को सोख लेता है, जिससे गालों पर पपड़ी या दरारें दिखने लगती हैं।
क्या ऑयली स्किन वाली लड़कियां भी सर्दियों में क्रीम या लिक्विड ब्लश लगा सकती हैं?
हां, सर्दियों में ऑयली स्किन भी हल्की ड्राई हो जाती है; ऐसे में वॉटर-बेस्ड लिक्विड ब्लश उनके लिए सबसे अच्छा विकल्प रहता है।
क्रीम या लिक्विड ब्लश को आंखों और होंठों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है?
बिल्कुल, इन ब्लश की सबसे बड़ी खूबी यही है कि आप इन्हें लिप टिंट और क्रीम आईशैडो की तरह भी लगाकर मोनोक्रोम लुक पा सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।