टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा वाले इस ट्रिक से 1 मिनट में साफ हो जाएगा गंदे से गंदा Beauty Blender

ब्यूटी ब्लेंडर पर फाउंडेशन और मेकअप के जिद्दी दाग जम गए हैं? जानिए इसे घर पर साफ करने का आसान तरीका। साथ ही समझें कि टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा से सफाई करना कितना सुरक्षित है और मेकअप स्पंज को साफ रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Updated:- 2026-11-20, 08:06 IST
Makeup Sponge Cleaning Tips

ब्यूटी ब्लेंडर मेकअप करने के लिए इस्तेमाल होने वाली ऐसी चीज है, जिसके बिना कई लोगों का मेकअप अधूरा रहता है। फाउंडेशन, कंसीलर और ब्लश लगाने के लिए इसका इस्तेमाल तो खूब होता है, लेकिन इसकी सफाई पर अक्सर ध्यान नहीं दिया जाता। लगातार इस्तेमाल करने से इसमें मेकअप की परत, धूल और ऑयल जमा होने लगता है। कई बार इसे सामान्य साबुन से धोने पर भी दाग आसानी से नहीं निकलते। ऐसे में टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा वाला तरीका आजमा सकती हैं। नीचे लेख में पढ़ें गंदे से गंदा ब्यूटी ब्लेंडर साफ करने का 1 मिनट वाला तरीका।

ब्यूटी ब्लेंडर कैसे साफ करें (How To Clean Beauty Blender)

ब्यूटी ब्लेंडर को साफ करने से पहले उसे सामान्य पानी में अच्छी तरह भिगो लें। इससे स्पंज के अंदर जमा मेकअप थोड़ा ढीला हो सकता है। ध्यान रखें कि इसे बहुत जोर से न दबाएं, क्योंकि ऐसा करने से स्पंज का आकार खराब हो सकता है।

inside-3-14

गुनगुने पानी की जगह सामान्य या हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना बेहतर है। इसके बाद भी अगर ब्यूटी ब्लेंडर से मेकअप के दाग या धब्बे नहीं जा रहे हैं, तो आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा वाला तरीका अपना सकती हैं। नीचे पढ़ें तरीका-

इसे भी पढ़ें- सजावट और पूजा में इस्तेमाल हुए गेंदे के फूल से बनाएं खुशबूदार साबुन, बस मिक्सी में पीसने की पड़ेगी जरूरत

ब्यूटी ब्लेंडर से मेकअप के दाग हटाने के लिए अपनाएं टूथपेस्ट वाला तरीका

इंटरनेट पर ब्यूटी ब्लेंडर साफ करने के लिए टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा मिलाकर इस्तेमाल करने का तरीका बताया जाता है। नीचे जानें इस्तेमाल का तरीका-

  • सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्मच टूथपेस्ट लें।
  • इसके बाद आधा चम्मच बेकिंग सोडा लें।
  • अब इन दोनों चीजों को कटोरी में डालकर मिक्स करें।
  • इसके बाद गंदे ब्यूटी ब्लेंडर को हल्के गुनगुने पानी में 30-40 सेकेंड के लिए डुबोएं।
  • फिर बाहर निकालकर पानी को निचोड़ें।
  • इसके बाद तैयार किए गए पेस्ट को ब्यूटी ब्लेंडर पर लगाएं।
  • हल्के हाथों से 1-2 मिनट तक रगड़ें ताकि उस पर लगे दाग निकल जाए।
  • इसके बाद साफ पानी से ब्यूटी ब्लेंडर को अच्छे से धोएं।

ब्यूटी ब्लेंडर को सुखाने का सही तरीका

सफाई के बाद ब्यूटी ब्लेंडर को तौलिए के बीच रखकर हल्के हाथों से दबाएं, ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए। इसके बाद इसे किसी साफ और हवादार जगह पर पूरी तरह सूखने दें। गीले स्पंज को तुरंत बंद डिब्बे या मेकअप पाउच में न रखें। नमी रहने से इसमें बैक्टीरिया और फंगस पनपने का खतरा बढ़ सकता है।

images (87)

Image Credit-herzindagi

कितने दिनों में साफ करना चाहिए ब्यूटी ब्लेंडर?

अगर आप रोजाना मेकअप करती हैं, तो बेहतर है कि हर इस्तेमाल के बाद ब्यूटी ब्लेंडर को साफ करें। इससे इसमें फाउंडेशन और दूसरी मेकअप प्रोडक्ट्स की परत जमा नहीं होगी। इसके अलावा, अगर स्पंज से बदबू आने लगे, उसमें फंगस दिखाई दे या वह फटने लगे, तो उसे इस्तेमाल करने के बजाय बदल देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Homemade Rice Flour Soap: चावल के आटे से बनाएं साबुन, मिल सकती हैं कोरियन ग्लास जैसी स्किन 

डिस्कलेमेर

इस हैक को आजमाते समय इस बात का ध्यान दें कि ब्लेंडर को अच्छे से साफ करें। ऐसा इसलिए क्योंकि टूथपेस्ट में मौजूद फ्लेवर, डिटर्जेंट और दूसरे तत्व स्पंज में रह सकते हैं। वहीं, बेकिंग सोडा की खुरदरी प्रकृति स्पंज को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए इसे नियमित सफाई के लिए इस्तेमाल करने से बचें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।