Product Review: हर स्किन टोन के लिए परफेक्ट है यह लिपस्टिक शेड और लिक्विड ब्लश, मिलेगा ग्लैम लुक

सभी महिलाओं को लिपस्टिक लगाना बहुत पसंद होता है, क्योंकि बिना लिपस्टिक के मेकअप अक्सर अधूरा सा लगता है। ऐसे में महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए मेकअप और लिपस्टिक जरूर शामिल करती हैं। लेकिन महिलाएं हमेशा ऐसी लिपस्टिक की तलाश में रहती हैं, जो लॉन्ग लास्टिंग हो और लम्बे समय तक चले। अगर आप भी ऐसी ही किसी लिपस्टिक की तलाश में हैं, तो आज हम आपको गहरा रंग और भरपूर नमी के साथ एक ऐसी लिपस्टिक और लिक्विड ब्लश के बारे में बताएंगे, जो आपको ग्लैम लुक देने में मदद करेंगे।
YÊU कॉस्मेटिक्स 'स्मूथ सील लिप सेट'
महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लिपस्टिक जरूर शामिल करती हैं। अगर आप भी लिपस्टिक चुनते समय ऐसी लिपस्टिक की तलाश में रहती हैं, जो पूरे दिन टिकी रहे और बिल्कुल भी ट्रांसफर न हो, तो अब आप बाजार से किसी लोकल लिपस्टिक खरीदने के बजाय yeu के इस प्रोडक्ट को शामिल कर सकती हैं। इसका पूरा नाम YÊU कॉस्मेटिक्स 'स्मूथ सील लिप सेट' (Smooth Seal Lip Set) है। इसमें दो चीजें मिलेगी, पहली लिप ग्लॉस और दूसरी वेलवेट लिपस्टिक।
दावे -
- होंठों को पूरे दिन हाइड्रेटेड, मुलायम और सुंदर बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है।
- यह लिपस्टिक चिपचिपी नहीं है।
- यह फैलती या धब्बे नहीं बनाती है।
- इसका रंग बहुत गहरा और स्पष्ट है।
- यह लंबे समय तक टिकी रहती है।
लिक्विड ब्लश
YÊU कॉस्मेटिक का एक और फेमस प्रोडक्ट "लिक्विड ब्लश" Liquid BLUSH है। इसका इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं।
दावे -
- यह उत्पाद वॉटर-बेस्ड है।
- यह ऑक्सीकृत नहीं होता है, यानी रंग नहीं बदलता या काला नहीं पड़ता।
- इसे त्वचा पर आसानी से ब्लेंड किया जा सकता है।
प्रोडक्ट पैकेजिंग
लिपस्टिक और ब्लश दोनों की ही पैकेजिंग की बात करें, तो यह बहुत ही अच्छे डिब्बे में आते है। यह लिपस्टिक और लिक्विड ब्लश दोनों ही आपको कार्डबोर्ड में मिल जाएंगे, जिसके अंदर आपको कांच की डिब्बी में दोनों प्रोडक्ट देखने को मिलेंगे।
लिपस्टिक के फायदे
- लिप ग्लॉस आपके होंठों को चमकदार और चिकना बनाने में मदद करेगा।
- यह आपके होंठों को नरम और हाइड्रेटेड रखने में भी काम करेगा।
- वेलवेट लिपस्टिक मैट फ़िनिश देता है, जो होठों की खूबसूरती को बढ़ा देगा।
- इसमें मैकाडामिया और कैलेंडुला तेल मिलाए गए हैं, जो होठों को नमी देते हैं
लिक्विड ब्लश के फायदे
- यह ब्लश गालों को नेचुरल ग्लो देने में मदद करेगा।
- इसे त्वचा पर आसानी से ब्लेंड किया जा सकता है, ऐसे मने यह गालों की खूबसूरती बढ़ा देगा।
- लंबे समय तक फेस पर टिकता है।
- इसका रंग लगाने के बाद बदलता नहीं है।
- यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए बेस्ट हो सकता है।
मेरा एक्सपीरियंस
YÊU कॉस्मेटिक की इस किट के प्रोडक्ट्स में मौजूद चीजें स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं और मुझे लिपस्टिक के दोनों शेड और लिक्विड ब्लश दोनों ही प्रोडक्ट्स काफी पसंद आए हैं। वहीं इनका फार्मूला और नेचुरल चीजें दोनों ही त्वचा को हेल्दी रखने का भी काम करते हैं।
रेटिंग 5
अगर आपको ये स्किन केयर प्रोडक्ट्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
यह भी पढ़ें- HZ Tried & Tested: मुंहासे और दाग-धब्बों को कम करने के काम आ सकता है यह एक प्रोडक्ट, मिलेगा बेदाग चेहरा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - yeucosmetics
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।