Wed Sep 23, 2026 | Updated 01:51 PM IST

रात में त्वचा तेजी से कैसे करती है खुद को रिपेयर, जानें क्या है Circadian Rhythm? 

रात में भरपूर नींद लेने के बाद जब सुबह हम अपना चेहरा आईने में देखते हैं, तो स्किन फ्रेश, रिपेयर और खूबसूरत नजर आती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।
Updated:- 2026-09-23, 12:10 IST
beauty sleep benefits for skin

अक्सर स्किन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि खूबसूरत और बेदाग त्वचा के लिए 'ब्यूटी स्लीप' जरूरी होती है। इसका सीधा सा मतलब है कि ग्लोइंग और खूबसूरत स्किन के लिए अच्छी नींद लेना जरूरी है। यह सिर्फ एक कहावत नहीं है, बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण छिपा है। अगर आप भी इसके बारे में जानना चाहती हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। 

क्या है 'सर्केडियन रिदम'? 

हमारे शरीर के अंदर 24 घंटे चलने वाली एक घड़ी होती है, जिसे 'सर्केडियन रिदम' कहते हैं। यह घड़ी हमारे सोने और जागने का समय तय करती है। इसके अलावा, यह स्किन के काम करने के तरीके को भी कंट्रोल करती है।

'सर्केडियन रिदम' कैसे काम करता है? 

दिनभर हमारी स्किन धूल-मिट्टी, प्रदूषण और तेज धूप का सामना करती है। ऐसे में दिन के समय स्किन का पूरा ध्यान चेहरे को बाहर की गंदगी और नुकसान से बचाने पर होता है। वहीं रात के समय जब इंसान गहरी नींद में होता है, तब हमारी त्वचा 'रिपेयर मोड' में चली जाती है। 

1 (91)

रात में बनते हैं नए स्किन सेल्स

जब भी हम रात में गहरी नींद में होते हैं, तब हमारी स्किन तेजी से नए सेल्स बनाती है और पुरानी व खराब हो चुकी सेल्स को हटाने लगती है। पुराने सेल्स को हटाने के बाद त्वचा उनकी जगह हेल्‍दी और नए सेल्स लेकर आती है। इसके अलावा, रात में चेहरे की तरफ ब्लड फ्लो बढ़ जाता है, जिससे स्किन को भरपूर ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं।

कोलेजन और ग्रोथ हार्मोन्स का बनना

दिनभर प्रदूषण और धूल का सामना करने से स्किन के डीएनए को जो नुकसान पहुंचता है, वह रात में रिपेयर होता है। सोते समय शरीर में ग्रोथ हार्मोन्स बनते हैं, जो कोलेजन नाम का प्रोटीन बनाते हैं। यही कोलेजन चेहरे पर झुर्रियां आने से बचाता है और स्किन को टाइट व जवां बनाए रखता है।

यह भी पढ़ें- 30 की उम्र के बाद ट्राई करें ये 5 एंटी-एजिंग ऑयल्स, चेहरे पर कम आएंगी झुर्रियां

मेलाटोनिन हार्मोन और एंटी ऑक्सीडेंट का जादू

रात होते ही शरीर में मेलाटोनिन नाम का हार्मोन बनने लगता है, जो अच्छी नींद आने पर ही सही तरीके से काम करता है। यह पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट भी है, जो दिनभर त्वचा में हुए नुकसान को खत्म करता है और चेहरे को जवां व ग्लोइंग बनाता है।

2 (89)

यह भी पढ़ें- चेहरे की झुर्रियां कम करने के लिए घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल एंटी-एजिंग टोनर

निष्कर्ष: रात के समय हमारी स्किन खुद को रिपेयर करती है। ऐसे में दिन में इस्‍तेमाल होने वाले स्किनकेयर प्रोडक्ट्स के मुकाबले रात में लगाए गए सीरम और नाइट क्रीम ज्यादा असरदार साबित होते हैं। अगर आपको भी अब तक इस बात की जानकारी नहीं थी, तो इस लेख को पढ़कर आप भी सही समय पर अपना नाइट स्किनकेयर रूटीन फॉलो कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से। 

(image credit: MAGNIFIC)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।