खट्टे फलों के छिलके पौधे के लिए टॉनिक से कम नहीं, इन 10 तरीकों से करें इस्तेमाल

नींबू, संतरा और मोसंबी समेत दूसरे छिलके को अक्सर हम बेकार समझकर फेंक देते हैं। आपको बता दें कि आप इसका उपयोग अपने गार्डन में कई तरह से कर सकते हैं।  
Updated:- 2024-09-04, 15:00 IST
image

हम सभी के घरों में नींबू, संतरा और मौसम्बी समेत कई तरह के खट्टे फलों का इस्तेमाल किया जाता है। अक्सर लोग इन खट्टे फलों के छिलके को छीलकर फेंक देते हैं। आज हम आपको इन खट्टे फलों के छिलके का आपके गार्डन के लिए 10 तरह के ऐसे इस्तेमाल के बारे में बताएंगे, जिसे जानकर आप कभी भी खट्टे फलों के छिलके को नहीं फेकंगे।

इन चीजों के लिए करें खट्टे फलों के छिलकों का इस्तेमाल-

Uses of lemon Peels in the Garden,

  • खाद बनाने में: खट्टे फल के छिलके को खाद में मिलाकर जैविक खादबनाई जा सकती है। यह मिट्टी की गुणवत्ता को सुधारता है और पौधों को जरूरी पोषक तत्व प्रदान कर पौधे के ग्रोथ में मददगार है।
  • मिट्टी का pH संतुलन: संतरे और नींबू के छिलके मिट्टी के pH लेवल को संतुलित करने में मदद करते हैं, जिससे पौधों की ग्रोथ में सुधार होता है।
  • कंपोस्ट: खट्टे फल के छिलके को कंपोस्ट बिन में डालकर कंपोस्ट बनाया जा सकता है। खट्टे फलों का कंपोस्ट पौधों को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करेगा और यह उसके ग्रोथ के लिए फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: घर पर इस तरह लगाएं काली हल्दी का पौधा, ये स्टेप्स आएंगे काम

  • कीटों को दूर रखने में मददगार: छिलके की खुशबू को गार्डन में रखने से फूल और फलों के आसपास मक्खियों और अन्य कीटों को दूर रखा जा सकता है, इससे वे पौधों से दूर रहते हैं और फल-फूल को कीटों से नुकसान नहीं होता है।

Uses for Orange Peels in the Garden

  • मिट्टी में बनी रहेगी नमी: संतरे और नींबू के छिलके को गमले में डालने से फूलों की सुगंध बढ़ती है और साथ ही मिट्टी में भी नमी बनी रहती है।
  • वाष्पीकरण रोकना: छिलके को मिट्टी के चारों ओर रखने से वाष्पीकरण कम होता है, जिससे पौधों को अधिक नमी मिलती रहती है और हमें बार-बार पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ती।
  • पौधे के ग्रोथ में सुधार: छिलकों को पौधों के आसपास डालने से पौधों के ग्रोथ में सुधार होता है और उन्हें प्राकृतिक पोषण मिलता है।
  • पौधों के लिए फास्फोरस: छिलकों में फास्फोरस होता है, जो पौधों की ग्रोथ और फलने-फूलने के लिए लाभकारी है।
  • फंगस कम करने में लाभदायक: छिलके को पानी में डालकर पौधों को स्प्रे करने से फंगस की समस्या कम होती है और इससे पौधे के ग्रोथ में किसी तरह की रुकावट नहीं आती है।
  • बीजों की रक्षा: खट्टे फलों के छिलके में बहुत अच्छी सुगंध होती है। इसे बीजों के पास रखने से चूहे बीजों के आसपास नहीं जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: बगीचे में मिलीबग ने कर दिया है अटैक, इन आसान हैक्स से पाएं छुटकारा 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

 

Image Credit: Freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।