इस फल के रस को रोजाना चेहरे पर लगाने से मिल सकते हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें सब

गर्मी के मौसम में अगर आप भी स्किन को हाइड्रेट रखना चाहती हैं, तो अब आप महंगे प्रोडक्ट के बजाय इन 2 फलों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
image

महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई प्रयास करती हैं कुछ महिलाएं बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू उपाय भी आजमाती है ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और पिंपल्स जैसी परेशानियों को कम करना चाहती है तो अब आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

2 - 2025-05-16T201358.869

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक अगर गर्मी के मौसम में आपके चेहरे पर भी कई तरह की परेशानियां होने लगती है, तो अब आप घर पर रहकर कुछ फलों के जूस का इस्तेमाल कर अपने चेहरे पर होने वाली परेशानियों को कम कर सकती हैं। ये फल सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ साथ स्किन के लिए भी लाभदायक माने गए हैं। आइए जानते हैं कौन से फल फायदेमंद हो सकते हैं।

संतरा का रस

एक्सपर्ट ने आगे कहा कि चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए आप ऑरेंज का रस निकालकर इस चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगाकर रख सकती हैं। ऑरेंज में विटामिन सी पाया जाता है, जो आपके चेहरे पर होने वाली परेशानियों को कम कर सकता है और स्किन को स्मूथ बना सकता है। यही नहीं इस रस की मदद से आप स्किन पर होने वाली परेशानी को भी कम कर सकती हैं।

तरबूज का रस

1. (4)

इसके अलावा आप चेहरे पर तरबूज के रस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करेंगे साथ ही त्वचा पर होने वाले परेशानियों को भी कम कर सकते हैं। आप हफ्ते में दो बार इन फलों के रस को अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे आपको असर देखने को मिल सकता है।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें:South Actresses: श्री लीला से लेकर रश्मिका तक इन साउथ एक्ट्रेस से लें आउटफिट के हिसाब से एक्सेसरीज आइडियाज

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP