Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:11 PM IST

गेहूं के आटे से कम हो सकते हैं चेहरे के अनचाहे बाल, जानें तरीका

चेहरे के अनचाहे बाल कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाते हैं। इन्हें कम करने के लिए अगर आप भी हर महीने थ्रेडिंग या फेस वैक्स करवाती हैं, तो अब परेशान होने के बजाय गेहूं के आटे वाला यह खास नुस्खा आजमा सकती हैं। आइए जानते हैं इस नुस्खे के बारे में।
Updated:- 2026-09-03, 15:08 IST
image

चेहरे पर मौजूद बारीक अनचाहे बाल खूबसूरती और रंगत को दबा देते हैं। खासकर गालों के आसपास और चिन पर उगने वाले बाल मेकअप लुक को भी खराब कर देते हैं। इन बालों को हटाने के लिए अक्सर महिलाएं फेस वैक्स या थ्रेडिंग का सहारा लेती हैं। हालांकि, ये तरीके दर्दनाक होने के साथ-साथ त्वचा को ढीला और काला भी बना सकते हैं। अगर आप बिना दर्द के और कम खर्च में घर पर ही इन अनचाहे बालों को कम करना चाहती हैं, तो रसोई में मौजूद गेहूं के आटे का यह उपाय आजमा सकती हैं।

चेहरे से अनचाहे बालों को कम करने का नुस्खा 

गेहूं का आटा सिर्फ रोटियां बनाने के ही काम नहीं आता, बल्कि इसकी मदद से चेहरे के अनचाहे बालों को भी आसानी से कम किया जा सकता है। गेहूं के आटे से आप एक प्राकृतिक होममेड उबटन तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका।

2 (33)

घरेलू उबटन तैयार करने की सामग्री

  • 2 चम्मच गेहूं का आटा
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच शहद
  • 1 चम्मच कच्चा दूध

गेहूं के आटे से उबटन बनाने का आसान तरीका

गेहूं के आटे का उबटन बनाकर आप न सिर्फ चेहरे के बालों को कम कर सकती हैं, बल्कि पार्लर के फिजूल खर्चों से भी बच सकती हैं। इसे बनाना बेहद आसान है-

  • सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच गेहूं का आटा लें।
  • अब इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं।
  • दोनों चीजों को मिलाने के बाद 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच कच्चा दूध डालें।
  • अब इसे अच्छी तरह फेंटकर गाढ़ा पेस्ट बना लें, आपका घरेलू उबटन बनकर तैयार है।

चेहरे पर उबटन लगाने का सही तरीका

उबटन का पूरा असर पाने के लिए इसे सही तरीके से लगाना बहुत जरूरी है। इसके लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें -

  • सबसे पहले तैयार किए गए उबटन को चेहरे के उस हिस्से पर लगाएं, जहां अनचाहे बाल हैं।
  • उबटन लगाते समय इसे बालों के उगने की दिशा में लगाएं।
  • इसे 15 से 20 मिनट के लिए सूखने दें, जब तक कि त्वचा में हल्का खिंचाव न महसूस होने लगे।
  • इसके बाद हाथों में थोड़ा सा पानी लें और बालों के उगने की उल्टी दिशा में हल्के हाथों से रगड़ते हुए उबटन को निकालें।
  • इसी तरह आप पूरे चेहरे के अनचाहे बालों को धीरे-धीरे कम कर सकती हैं। 

1 (34)

यह भी पढ़ें- गर्मियों में डल स्किन से परेशान हैं? ट्राई करें यह DIY उबटन

गेहूं के आटे के उबटन के फायदे

गेहूं के आटे से बने इस होममेड उबटन के कई बेहतरीन फायदे हैं -

  • इस उबटन से त्वचा पर उतना खिंचाव या दर्द नहीं होता, जितना थ्रेडिंग और वैक्सिंग में सहना पड़ता है।
  • आटे का यह गाढ़ा उबटन एक नेचुरल स्क्रबर की तरह काम करता है, जो त्वचा से डेड स्किन सेल्स को भी बाहर निकालता है।
  • आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए घर पर ही चेहरे के बालों को कम कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- राखी से पहले जरूर आजमाएं यह उबटन, चेहरे पर आएगा ऐसा निखार कि सब पूछेंगे राज

निष्कर्ष: चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए अगर आप भी हर महीने पार्लर में पैसे खर्च करती हैं, तो अब ऐसा करने से बचें और घर पर ही गेहूं के आटे का यह असरदार उबटन तैयार कर इस्तेमाल करें। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

(IMAGE CREDIT: MAGNIFIC)

FAQ
क्या गेहूं के आटे (Wheat Flour) का इस्तेमाल चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए सुरक्षित है?
जी हां, गेहूं का आटा एक पूरी तरह से प्राकृतिक और हर्बल उपाय है, जो बिना किसी हानिकारक केमिकल या थ्रेडिंग-वैक्सिंग के दर्द के चेहरे के अनचाहे बालों को धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है।
चेहरे से अनचाहे बाल हटाने में गेहूं का आटा किस तरह काम करता है?
जब आटे को हल्दी और दूध या पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाया जाता है और सूखने के बाद रगड़कर छुड़ाया जाता है, तो यह बालों की जड़ों को कमजोर करके उन्हें आसानी से बाहर निकाल देता है।
क्या इस प्राकृतिक उबटन के एक ही बार के इस्तेमाल से सारे बाल हट जाते हैं?
नहीं, केमिकल प्रोडक्ट्स की तरह यह तुरंत सारे बाल नहीं हटाता; अनचाहे और पतले बालों को स्थायी रूप से कम करने के लिए इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 बार नियमित रूप से इस्तेमाल करना पड़ता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।