Dadi Maa का यह उबटन लगाएं, गर्मियों में चेहरा पर आएगा गजब का निखार

अगर आप चेहरे पर निखार पाना चाहती हैं, तो महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स के बजाय दादी मां के घरेलू उबटन को आजमाएं। बेसन, चावल का आटा और केसर जैसे तत्वों से बना यह उबटन गर्मियों में त्वचा को साफ, मुलायम और चमकदार बना सकता है।
Updated:- 2026-04-24, 12:17 IST
dadi maa diy ubtan for glowing skin

हर महिला को लगता है कि वह खूबसूरत दिखे और इसके लिए वह कई बार महंगे ब्‍यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेती है, लेकिन लंबे समय तक इनका इस्तेमाल करने से इनमें मौजूद केमिकल्स त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए स्किनकेयर के लिए हमेशा महंगे प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहना जरूरी नहीं होता। कई बार हमारी दादी-नानी के किचन में ही असरदार उपाय मिल जाते हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि स्किनकेयर प्रोडक्ट्स खराब होते हैं, बल्कि जरूरी है कि आप सही बैलेंस बनाए रखें और किसी एक चीज पर पूरी तरह निर्भर न हों। अगर आप नेचुरल तरीके से अपनी त्वचा को साफ, मुलायम और ग्लोइंग बनाना चाहती हैं, तो यह आसान घरेलू उबटन आपके काम आ सकता है। इस उबटन के बारे में हमें Nutty Over Nutrition की न्‍यूट्रिशनिस्‍ट और हेयर-स्किन एक्‍सपर्ट किरण कुकरेजा बता रही हैं।

देसी उबटन के लिए सामग्री

  • बेसन- 2 चम्‍मच
  • चावल का आटा- 2 चम्‍मच
  • मसूर दाल का पाउडर- 1 चम्‍मच
  • चंदन पाउडर- 1 चम्मच
  • केसर पाउडर- 1 चम्मच

dadi maa diy ubtan for glowing skin

देसी उबटन बनाने का तरीका

  • इस देसी उबटन को बनाने के लिए एक बाउल में सभी चीजों को मिलाएं।
  • अब इसमें गुलाब जल डालकर स्मूथ पेस्ट बनाएं।
  • इस पेस्ट को हफ्ते में 2-3 बार चेहरे पर लगाएं।
  • इसे 15-20 मिनट तक सूखने दें।
  • फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए धोएं।

देसी उबटन के फायदे

  • एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है।
  • डेड स्किन को हल्के से एक्सफोलिएट करता है।
  • स्किन को फ्रेश और सॉफ्ट बनाता है।
  • चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है।

देसी उबटन में मौजूद चीजों के फायदे

ये सभी नेचुरल चीजें स्किनकेयर में काफी फायदेमंद मानी जाती हैं। इनके रेगुलर इस्‍तेमाल से त्‍वचा साफ, ग्‍लोइंग और हेल्‍दी बनती है।

diy ubtan for glowing skin in summer

  • बेसन स्किन को डीप क्लीन करता है, गंदगी हटाता है और टैनिंग कम करता है। साथ ही स्किन का एक्स्ट्रा ऑयल कंट्रोल करता है और पिंपल्स को कम करता है।
  • चावल का आटा नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है और डेड स्किन हटाता है। इसके अलावा, स्किन को ब्राइट और स्मूथ बनाता है, पोर्स टाइट करता है और टैन और झाइयां कम करता है।
  • मसूर दाल के पाउडर से स्किन गहराई से साफ होती है और झाइयां और दाग-धब्बे हल्‍के होते हैं। साथ ही यह पाउडर डेड स्किन सेल्स हटाकर ग्लो बढ़ाता है और स्किन टेक्सचर को बेहतर बनाता है।
  • चंदन पाउडर स्किन को ठंडक देता है, पिंपल्स और रेडनेस कम करता है, स्किन टोन को इवन करता है और नेचुरल ग्लो लाता है।
  • केसर पाउडर स्किन को ब्राइट और ग्लोइंग बनाता है, दाग-धब्बों और झाइयों को हल्का करता है, स्किन में निखार लाता है और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण एजिंग को स्लो करता है।

यह भी पढ़ें- घर पर बनाएं सस्ता और असरदार उबटन पाउडर, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

यह भी पढ़ें- Turmeric For Skin: उबटन में मिलाएंगी यह खास हल्‍दी, तो निखर सकता है आपका रंग; एक्‍सपर्ट से जानें 

रेगुलर इस्‍तेमाल से आपकी त्‍वचा नेचुरली साफ और हेल्‍दी दिखाई दे सकती है। हालांकि, यह उबटन नेचुरल चीजों से बना है और इसके कोई साइड इफेक्‍ट्स नहीं हैं, लेकिन इसे इस्‍तेमाल करने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें। ऐसा इसलिए हर किसी की त्‍वचा नेचुरल चीजों के प्रति अलग तरह से प्रतिक्रिया करती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।