Skin Whitening Tips: निखरी और गोरी त्वचा हमेशा से ही चर्चा का विषय रही है। इसलिए हम सभी अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। क्या आपने स्किन व्हाइटनिंग ट्रीटमेंट के बारे में सुना है? इस ट्रीटमेंट में केमिकल से बनी चीजों का इस्तेमाल कर त्वचा की रंगत को निखारा जाता है। यह जरूरी नहीं कि आप भी पार्लर जाकर यह स्किन ट्रीटमेंट करवाएं। नेचुरल चीजों की मदद से भी त्वचा में निखार लाया जा सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको स्किन व्हाइटनिंग के लिए कुछ टिप्स देंगे।
फेस स्टीम करने से त्वचा को कई तरह के फायदे मिलते हैं। पोर्स को अनक्लॉग करने से लेकर ग्लोइंग स्किन के लिए फेस स्टीम करना चाहिए। स्किन व्हाइटनिंग के लिए भी स्टीम किया जा सकता है। नींबू ब्लीचिंग के रूप में काम करता है, जिससे त्वचा का रंग साफ होने लगता है। साथ ही, अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो लेमन फेशियल स्टीम से यह हल्के हो जाएंगे।
नोट: अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो आपको चेहरे पर डायरेक्ट नींबू के रस का इस्तेमाल न करें।
सालों से त्वचा पर बेसन का इस्तेमाल किया जाता है। बेसन के उपयोग से त्वचा की रंगत निखरने लगती है। बेसन का उपयोग फेशियल से लेकर पैक के रूप में किया जा सकता है। स्किन व्हाइटनिंग के लिए भी बेसन फायदेमंद होता है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: बेसन से इस तरह दूर करें टैनिंग
दही का इस्तेमाल त्वचा और बाल, दोनों पर किया जाता है। दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन व्हाइटनिंग के रूप में काम करता है। दही में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है, जो त्वचा को अगर आपके चेहरे पर डार्क स्पॉट्स हैं, तो दही के उपयोग से यह हल्के होने लगेंगे। एजिंग-साइंस को कम करने के लिए भी दही फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें: त्वचा को हेल्दी रखने के लिए इस तरह करें दही का इस्तेमाल
नोट: ये सभी घरेलू नुस्खे सुरक्षित हैं, लेकिन त्वचा पर किसी भी चीज के उपयोग से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। ऐसा करने से आपको पता चल जाएगा कि त्वचा पर चीजें कैसे रिएक्ट करेंगी। साथ ही, एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।