बालों में लाना है बरगंडी कलर तो मेहंदी में मिलाएं ये चीज़

नई नई तकनीकों के साथ साथ नया नया फैशन भी आ गया है। आजकल महिलाएं बालों को कलर करने लगी हैं। कुछ बालों को लाल कर रही हैं तो कुछ ब्राउन, कुछ बरगंडी कलर कर रही हैं तो कुछ अपने सफेद बालों को काला। हमें मार्केट के प्रोडक्ट की जगह घर पर ही नेचुरल तरीके से अपने बालों को कलर करना चाहिए। अगर हम करना चाहें तो कोई से भी रंग अपने बालों में कर सकते हैं वो भी एक घरेलू नुस्खे से।
हम मेहंदी लगाते है ताकि बालों को काला या भूरा कर सकें। बालों को काला करने के लिए तरह तरह की चीज़ों को मिलाया जाता है। ऐसे ही आज हम आपको बालों को बरगंडी कलर करने का तरीका बताने वाले हैं। मेहंदी में बस इस एक चीज़ के इस्तेमाल से आप अपने बालों को बरगंडी कलर कर सकती हैं और वह है चुकुन्दर। चलिए जानते है कैसे घोल बालों को बरगंडी करने के लिए मेहंदी।
मेहंदी में मिलाएं इन चीजों को

- मेहंदी पाउडर- 2 कटोरी(ऐसे करें हरी मेहंदी का प्रयोग)
- चाय पत्ती का पानी- 1 कटोरी
- कड़ी पत्ता का पानी- 1 कटोरी
- अंडा- 1
- चुकंदर का पेस्ट- 1 कटोरी
इसे जरूर पढ़ें-स्किन टोन के अनुसार अगर चुनेंगी सही हेयर कलर तो चेहरे की खूबसूरती में लगेंगे चार चांद
विधि
- सबसे पहले एक कढ़ाई लें और उसमें सभी चीजों को मिक्स करके दो से तीन घंटे तक ढक कर रख लें।
- जब समय पूरा हो जाए तो इसे आपने बालों पर लगा लें।(इन हेयर कलर से पाएं एकदम नया लुक)
- जब तक मेहंदी सूख न जाए इसे बालों पर रहने दें। मेहंदी सूखने के बाद बालों को नार्मल पानी से धो लें।
इन बातों का भी रखें ध्यान

- आप चाहें तो मेहंदी को एक रात पहले भी घोल के रख सकती हैं।
- चुकंदर के पेस्ट की जगह आप जूस का इस्तेमाल भी लड़ सकती हैं। चुकंदर का रंग बहुत ही सुंदर होता है और यह आपके बालों को भी बहुत ही प्यार रंग देगा।
- आप अपने बालों के हिसाब से सामग्री को बढ़ा घटा सकती हैं।(हेयर कलर कराने से पहले ध्यान रखें ये बातें)
- अगर आप अंडे का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो उसकी जगह दही का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- बालों में नमी के लिए आप इसमें नारियल या जैतून का तेल भी मिला सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-Diwali Wishes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश
हम इसी तरह नए फैशन और ब्यूटी से जुड़े लेख आपके लिए लाते रहेंगे।अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।