Scalp Detox: क्या शैंपू भी नहीं साफ कर पाता स्कैल्प? जानिए सिर में जमी गंदगी हटाने का सही तरीका
-1791532164374.webp)
ज्यादातर लोग अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए महंगे से महंगे शैंपू, कंडीशनर और हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इन सभी प्रोडक्ट पर खूब पैसे खर्च करने के बाद भी कुछ लोगों को जुडी समस्या का सामना करना पड़ता है। क्या आपने कभी सोचा है कि महंगे शैंपू इस्तेमाल करने के बाद भी सिर में लगातार खुजली, डैंड्रफ और चिपचिपाहट क्यों बनी रहती है? आज इस लेख में हम आपको बताएंगे इसकी खास वजह क्या है?
स्कैल्प की डीप सफाई
अक्सर लोग शैंपू से बालों को साफ करते हैं, बल्कि स्कैल्प की डीप क्लीनिंग रह जाती है। इस तरह हमारी त्वचा को समय-समय पर डेटॉक्स की जरूरत पड़ती है। ठीक उसी तरह स्कैल्प की डीप सफाई यानी 'स्कैल्प डिटॉक्स' बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं स्कैल्प डिटॉक्स क्या होता है और शैंपू के बाद भी स्कैल्प से जुड़ी परेशानी क्यों होती है?
स्कैल्प डिटॉक्स क्या है?
स्कैल्प डिटॉक्स के जरिए स्कैल्प पर जमे जिद्दी केमिकल, एक्सट्रा ऑयल, डेड स्किन और गंदगी को साफ किया जाता है। स्कैल्प के पोर्स आसानी से सांस ले सके इसलिए स्कैल्प डिटॉक्स किया जाता है।
स्कैल्प डिटॉक्स क्यों जरूरी है?
अगर आप भी जानना चाहती हैं, कि स्कैल्प डिटॉक्स क्यों जरूरी है, तो नीचे कुछ पॉइंट्स बताएं गए हैं -
- स्कैल्प डिटॉक्स की वजह से स्कैल्प में ब्लड सिरकुलेशन तेजी से बढ़ता है, जिससे बालों को पोषण मिलता है।
- स्कैल्प पूरी तरह साफ और इंफेक्शन-मुक्त होता है। इससे हेयर फॉल कम होने लगता है।
- फंगस और पपड़ी जमने जैसी परेशानी भी दूर होती है।
यह भी पढ़ें- बारिश के मौसम में स्कैल्प पर जम रही हैं डैंड्रफ की पपड़ियां? अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स
घर पर स्कैल्प डिटॉक्स करने के तरीके
अगर आप पार्लर जाने के बजाय घर पर ही नेचुरल चीजों से स्कैल्प डिटॉक्स करना चाहती हैं, तो कुछ आसान तरीकों को अपनाकर डीप क्लीनिंग कर सकती हैं। जैसे -
- इसके लिए आप सबसे पहले दो चम्मच सेब के सिरके में एक कप पानी मिलाएं और शैंपू करने के बाद इस पानी से सिर की मालिश करें। दो मिनट बाद सादे पानी से बाल धो सकती हैं।
- आप एक और तरीका आजमा सकती हैं। इसके लिए एक चम्मच ब्राउन शुगर में थोड़ा जैतून का तेल और एलोवेरा जेल मिलाएं, फिर 5 मिनट तक स्कैल्प मसाज करें।
शैंपू के बाद भी क्यों होती है स्कैल्प से जुड़ी परेशानी
अक्सर महिलाओं को शैंपू के बाद भी स्कैल्प से जुड़ी परेशानी होने लगती हैं। आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है?
- आजकल लोग बालों में तरह-तरह के केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। ये केमिकल स्कैल्प पर जम जाते हैं, जिसे शैंपू पूरी तरह साफ नहीं कर पाता।
- स्कैल्प से डेड स्किन निकलती है, जो पसीने और ऑइल के साथ मिलकर स्कैल्प पर जम जाती हैं। जिससे जिद्दी डैंड्रफ और खुजली पैदा होती है।
- धूल-मिट्टी और पसीना भी स्कैल्प के पोर्स को ब्लॉक कर देते हैं, जिससे बाल कमजोर होने लगते हैं और स्कैल्प पर खुजली होने लगती है।
यह भी पढ़ें- बारिश में स्कैल्प को ऑयली होने से बचाएंगे ये घरेलू उपाय
निष्कर्ष: लंबे बाल पाने के लिए अगर आप भी अपने स्कैल्प को तंदरुस्त रखना चाहती हैं, तो डैंड्रफ और खुजली जैसी परेशानी को नार्मल ना लें। शैंपू के झाग से केवल ऊपरी सफाई होती है, लेकिन अंदरूनी स्वच्छता के लिए स्कैल्प डिटॉक्स बेहद जरूरी कदम है। अपनी हेयर केयर रूटीन में स्कैल्प स्क्रब और नेचुरल डिटॉक्स पैक्स को शामिल करके आप न सिर्फ रूसी और खुजली से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकती हैं, बल्कि अपने बालों को मजबूत, चमकदार और बाउंसी भी बना सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
(Image Credit: magnific)
- स्कैल्प डिटॉक्स महीने में कितनी बार करना चाहिए?
- सामान्य या ऑयली स्कैल्प वाले लोग महीने में 2 बार स्कैल्प डिटॉक्स कर सकते हैं, जबकि ड्राई स्कैल्प वालों के लिए महीने में एक बार काफी है।
- क्या रोज शैंपू करने से डैंड्रफ खत्म हो जाता है?
- नहीं, रोज केवल शैंपू करने से स्कैल्प की गहराई में जमा फंगस और केमिकल बिल्ड-अप साफ नहीं होता, इसके लिए डीप क्लीजिंग या स्क्रब की जरूरत होती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।