उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना एक नेचुरल प्रोसेस है। इसलिए लोग अपने एक खूबसूरत लुक देने के लिए बालों को कलर करते हैं। कुछ लोग अलग-अलग तरह की मेहंदी लगाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग बाजार से मिलने वाले हेयर डाई करने वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बहुत-से लोग कैमिकल युक्त कलर का इस्तेमाल नहीं करते हैं और वह बाल को काले करने के लिए नेचुरल तरीके अपनाते हैं। अगर आप भी कोई नेचुरल तरीका तलाश रहे हैं, तो आप इंडिगो पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडिगो पाउडर ना मेहंदी है ना कोई केमिकल युक्त प्रोडक्ट, यह एक प्राकृतिक पाउडर है, जिसे पत्तियों से बनाया जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि इंडिगो पाउडर है क्या और इसे लगाते कैसे हैं, तो आप परेशान ना हो क्योंकि आज हम इस लेख के माध्यम से आपको यह जानकारी दे रहे हैं कि इंडिगो पाउडर होता क्या है और इसे कैसे इस्तेमाल करते हैं..
क्या होता है इंडिगो पाउडर?
इंडिगो पाउडर को नील के पौधे की पत्तियों से बनाया जाता है। यह पाउडर बिल्कुल मेहंदी जैसे हरे रंग का दिखता है लेकिन यह मेहंदी नहीं है। यह हमारे बालों पर एक नेचुरल कलर की तरह काम करता है और बालों को काला बनाने के साथ-साथ घना और मजबूत भी बनाता है। साथ ही, पूरी तरह से नेचुरल है इनमें बिलकुल भी केमिकल नहीं है। यह पाउडर सिर्फ दो घंटे में आपके बालों को काला कर देता है।
इंडिगो पाउडर को लगाने का सही तरीका
बालों पर इंडिगो पाउडर लगाने के वैसे तो कई तरीके हैं। लेकिन इसे आप सीधे पानी में घोल कर बालों पर आसानी से लगा सकते हैं या फिर आप किसी अन्य सामग्री जैसे मेहंदी, अंडा, नमक आदि को मिलाकर भी इंडिगो पाउडर लगा सकते हैं। रिसर्च के मुताबिक इंडिगो पाउडर के साथ 1 छोटा चम्मच नमक मिलाकर लगाने से बालों पर रंग अच्छा चढ़ता है या आता है। इसलिए आप इंडिगो पाउडर को अपनी सुविधानुसार इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-दही के इन 10 हेयर मास्क से बालों को सुंदर बनाएं
जानें विधि
- एक मध्यम आकार की कटोरी में गुनगुना पानी लें। उसमें थोड़ा इंडिगो पाउडर डालें। 10 से 15 मिनट तक इंतज़ार करें। फिर इंडिगो पाउडर को पानी में अच्छी तरह से मिक्स कर लें और फिर एक पेस्ट बना लें।
- अपनी स्किन को दाग धब्बों यानि इंडिगो पाउडर के निशान से बचाने के लिए अपने कानों और हेयरलाइन पर क्रीम लगा लें या उसे किसी चीज़ से कवर कर लें। (बालों से जल्दी मेहंदी हटाने के लिए अपनाएं कुछ आसान उपाय)
- इसके बाद अपने बालों में कंघी कर लें और बालों को अच्छी तरह से सुलझा लें। ऐसा करने के बाद, आप अपने बालों को कुछ हिस्सों में विभाजित कर लें। ताकि बालों को डाई करना आसान हो जाए।
- अब इसे ब्रश की सहायता से अपने बालों में लगा लें। आप दो घंटे के लिए ऐसी ही लगा रहने दें। जब दो घंटे हो जाए, तो अपने बालों को पानी से धो लें।
- लेकिन इस बात का ध्यान रहें कि आपको अपने बालों में शैंपू नहीं लगाना है। क्योंकि इसका अच्छा कलर बालों पर दो दिन बाद चढ़ता है।
- इसे लगाने से पहले रात को अपने बालों में ऑयल लगा सकती हैं और अगले दिन अपने बालों में शैम्पू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
मेहंदी के साथ कैसे लगाएं?
इंडिगो पाउडर को आप मेहंदी के साथ मिलाकर भी अपने बालों पर लगा सकती हैं। क्योंकि इंडिगो कलर रेड कलर को आसानी से ब्लैक कर देता हैं लेकिन सफेद बालों पर आसानी से ब्लैक कलर नहीं आता है। इसलिए अगर आपके बाल ज्यादा सफेद हैं, तो आप इंडिगो पाउडर में कोई भी मेहंदी मिलाकर लगाएं। आप चाहे तो इंडिगो पाउडर को मेहंदी में मिलाकर भी लगा सकती हैं। लेकिन इससे सफेद बालएकदम से काले नहीं होते हैं बल्कि दो-तीन बार में बालों में कलर आता है।
जानें विधि
- सबसे पहले मेहंदी को रात को भिगोकर रख दें। फिर अपने बालों में 2 घंटे के लिए मेहंदी लगा लें।
- फिर अपने बालों को अच्छी तरह से पानी से धो लें और फिर सूखा लें।
- अब इंडिगो पाउडर को पानी में अच्छी तरह से मिक्स कर लें और फिर एक पेस्ट बना लें।
- अब इसे ब्रश की सहायता से अपने बालों में लगा लें। आप इसे दो घंटे के लिए ऐसी ही लगा रहने दें। जब दो घंटे हो जाए, तो अपने बालों को पानी से धो लें।
- लेकिन इस बात का ध्यान रहें कि आपको अपने बालों में शैंपू नहीं लगाना है।
- यह लगाने के बाद रात को अपने बालों में ऑयल लगा सकती हैं और अगले दिन अपने बालों में शैम्पू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
इस तरह आप अपने बालों में इंडिगो पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- (@Freepik and google)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों