Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:40 PM IST

Eid Mehndi Designs: 10 मिनट में हाथों पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन

मेहंदी लगाने में एक्‍सपर्ट नहीं तो आप 10 मिनट में हाथों पर लगा सकती हैं ये 5 खूबसूरत डिजाइन। 
Updated:- 2021-05-12, 16:04 IST
beautiful hand mehndi designs

साल भर के इंतजार के बार ईद का त्‍यौहार एक बार फिर से आ गया है। ऐसे में सभी घरों में खुशी का माहोल है। यह बात अलग है कि कोवडि-19 संक्रमण की वजह से इस ईद भी घर पर रह कर ही सेलिब्रेशन करना होगा। मगर महिलाओं के लिए तो ईद का सेलिब्रेशन तब तक अधूरा है, जब तक हाथों में मेहंदी न रच जाए। लेकिन इस बाद ईद पर बाहर जाने की जगह आप घर पर खुद ही अपने हाथों में मेहंदी लगाएं।

अगर आपने पहले कभी मेहंदी खुद से नहीं लगाई है तो आज हम आपको मेहंदी की कुछ ऐसी डिजाइंस दिखाएंगे, जो आप आसानी खुद ही लगा सकती हैं। बेस्‍ट बात तो यह है कि इन मेहंदी डिजाइंस को आप केवल 10 मिनट में ही हाथों पर लगा लेंगी।

Simple Mehendi Designs

मंडला मेहंदी डिजाइन

अगर आपको बहुत अच्‍छी मेहंदी लगानी नहीं आती है और मेहंदी की आसान डिजाइन तलाश रही हैं तो मंडला मेहंदी डिजाइन का विकल्‍प आपके लिए बहुत अच्‍छा रहेगा। इस डिजाइन को आप बहुत ही कम समय और आसान स्‍टेप्‍स में लगा सकती हैं। बेस्‍ट बात तो यह है कि इस मेहंदी डिजाइन में आपको हथेली के सेंटर में गोल आकार कीफ्लोरल डिजाइन बनानी है और फिर उसी को आगे बढ़ाते जाना है। इसके साथ ही आप हाथों की उंगलियों में सेंटर पीस से मैच करती हुई डिजाइन का छोटा सा हिस्‍सा बना सकती हैं। इसके साथ ही आपकी मेहंदी की यह डिजाइन कंप्‍लीट हो जाती है। इस मेहंदी डिजाइन से आपके हाथ भी ज्‍यादा भरे हुए नहीं लगते हैं और आपका मेहंदी लगाने का शौक भी पूरा हो जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: सावन के महीने में लगाएं मेहंदी की ये 5 आसान डिजाइन

henna designs for beginners

क्रिस-क्रॉस मेहंदी पैटर्न डिजाइन

अगर आप चाहती हैं कि कम समय में आपके हाथों में मेहंदी की ऐसी डिजाइन लग जाए, जो आसान होने के साथ ही थोड़ा हैवी लुक दे तो इसके लिए आपको क्रिस-क्रॉस मेहंदी पैटर्न डिजाइन को चुनना चाहिए। इस मेहंदी डिजाइन में आप पत्तियों की सिंगल बेल को क्रिस-क्रॉस अंदाज में पूरे हाथों पर बना कर मेहंदी को कंप्‍लीट कर सकती हैं। आप चाहें तो हथेली की साइड में कोई आसान सी डिजाइन बना सकती हैं। उदाहरण के लिए आप ऊपर दी गई तस्‍वरी को जरूर देखें।

इसे जरूर पढ़ें: Sawan Mehndi Designs: देखें 5 मोर वाली मेहंदी की डिजाइंस

mehndi designs latest

फ्लोरल टिक्‍की मेहंदी डिजाइन

मेहंदी लगाने का यह ट्रेडिशनल अंदाज है, मगर इसका क्रेज आज भी महिलाओं में है। खासतौर पर जो महिलाएं मेहंदी लगाने में एक्‍सपर्ट नहीं हैं, वह फ्लोरल टिक्‍की मेहंदी डिजाइन को चुन कर अपने मेहंदी लगाने के शौक को पूरा कर सकती हैं।

इस मेहंदी डिजाइन में आप मेहंदी के कोन से बड़े-छोटे डॉट्स को एक दूसरे से जोड़ते हुए फूल-पत्‍ती का शेप दे सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन को हथेली के सेंटर से लगाना शुरू करके आप पूरे हाथों में डिजाइन बना सकती हैं। आप फूल-पत्‍ती के साथ ही केरियां, पान के पत्‍ते और छोटे-छोटे पेड़ के डिजाइन भी बना सकती हैं।(‘RadhaKrishn’ से इंस्पायर्ड हैं ये मेहंदी डिजाइन)

mehndi design easy and beautiful

शेडेड मेहंदी डिजाइन

अगर आप बहुत कम समय में हाथों पर मेहंदी लगा कर उसे हैवी लुक देना चाहती हैं तो आपको शेडेड मेहंदी डिजाइन का चुनाव करना चाहिए। इसके लिए आप हाथों पर फ्लोरल मोटिफ डिजाइन बना कर उसके अंदर मेहंदी से शेड दे सकती हैं या फिर मेहंदी को उन मोटिफ के अंदर भर भी सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन को हाथों में लगाने में आपको मात्र 10 मिनट ही लगेंगे।

 minute hand mehndi designs

बड़े फूल वाली मेहंदी डिजाइन

अगर आप अभी मेहंदी लगाना सीख रही हैं तो आपको बड़े फूलों और पत्तियों वाली डिजाइन का चुनाव करना चाहिए। आप इसे आसानी से हाथों पर लगा भी सकेंगी और आपको इस मेहंदी डिजाइन को हाथों पर लगाने में बहुत कम समय भी लगेगा। आप उदाहरण के लिए ऊपर दी गई तस्‍वीर को जरूर देख लें।

मेहंदी की ये आसान और खूबसूरत डिजाइन आपको कैसी लगीं हमें जरूर बताइएगा। हर अवसर पर लगाई जानें वाली मेहंदी की और भी सुंदर डिजाइन देखने के लिए जुड़ी रहें herzindagi से।

Image Credit: tattoosboygirl.com, blingsparkle.com,stylesatlife.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।