Thu Oct 1, 2026 | Updated 03:48 PM IST

क्रिस्टल से चमकेगा चेहरा, जानिए क्या है 'Gemmaxxing' ट्रेंड और क्यों बना यह खास?

फैशन की दुनिया में आए दिन नए-नए बदलाव आते रहते हैं। बात चाहे खूबसूरती की हो या स्टाइल की, ज्यादातर महिलाएं चमकदार और बेदाग त्वचा पाने के लिए नए-नए ब्यूटी ट्रेंड्स अपनाती हैं।
Updated:- 2026-10-01, 14:04 IST
image

आजकल ब्यूटी और स्किन केयर में एक नया नाम काफी ट्रेंड कर रहा है, जिसे जेममैक्सिंग कहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी इसकी बहुत चर्चा हो रही है। अगर आप भी इस खास ट्रेंड के बारे में जानना चाहती हैं, तो आज इस लेख में हम आपको इसके बारे में और इससे जुड़ी जरूरी बातें बताएंगे।

क्या है जेममैक्सिंग ब्यूटी ट्रेंड?

जेममैक्सिंग शब्द जेमस्टोन यानी रत्न और मैक्सिमाइजिंग यानी बढ़ावा देना दोनों से मिलकर बना है। इस ट्रेंड को फॉलो कर लड़कियां अलग-अलग तरह के कुदरती रत्नों, क्रिस्टल्स और पत्थरों का इस्तेमाल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा रही हैं। इसे खुद को बेहतर बनाने के लिए और मॉडर्न और फैशनेबल लुक देने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉट्स पर लड़कियां इसका इस्तेमाल कर त्वचा की चमक को बढ़ा रही है। 

2 - 2026-10-01T122948.747

जेममैक्सिंग में इस्तेमाल हो रहे ये क्रिस्टल्स और रत्न

जेम मिक्सिंग मुख्य रूप से रत्नों और क्रिस्टल की मदद से किया जाने वाला एक खास स्किन केयर ट्रीटमेंट है। इसमें क्रिस्टल रोलर, गुआ शा और असली पत्थरों से बने टूल्स का इस्तेमाल किया जाता है। इस ट्रेंड में कीमती पत्थरों और प्राकृतिक क्रिस्टल, जैसे- रोज क्वार्ट्ज, जेड वैंड और एमेथिस्ट का इस्तेमाल होता है। यह स्टोन और क्रिस्टल्स आपके चेहरे को बोल्ड और अट्रैक्टिव दिखाने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें- 'मल्टीटास्किंग टिंटेड' मेकअप से चेहरे को मिलेगा इंस्टेंट ग्लो, नेचुरल लुक के लिए करें ट्राई

मेकअप में Gemmaxxing का ट्रेंड

आजकल मेकअप के दौरान महिलाएं जेममैक्सिंग ट्रेंड को फॉलो कर रही हैं। इसका खास इस्तेमाल वे आंखों के मेकअप के लिए कर रही हैं। इसमें चेहरे या आंखों के आसपास छोटे-छोटे चमकीले स्टोन या नग लगाएं जाते हैं, जो पूरे लुक को आकर्षक बनाने में मदद करती हैं। अक्सर इन स्टोन को आंखों के कोनों पर चिपकाया जाता है। इसके अलावा बालों के हेयरस्टाइल में भी ऐसे चमकीले स्टोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

1 - 2026-10-01T122945.771

क्यों है यह ट्रेंड खास?

इस ट्रेंड को आजमाने के बाद आपको बहुत हैवी मेकअप करने की जरूरत नहीं पड़ती है। आप साधारण मिनिमल मेकअप कर 2-4 स्टोन लगाकर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। जेममैक्सिंग ट्रेंड को आप किसी भी पार्टी या फेस्टिवल के समय आजमा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- न वैनिटी भरें, न खर्च करें हजारों रूपये; जानें 5 मेकअप प्रोडक्ट के 3 अलग-अलग इस्तेमाल

निष्कर्ष:अगर आप कम मेकअप में भी भीड़ से अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो आपके लिए जेममैक्सिंग एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली लड़कियां और कंटेंट क्रिएटर्स के बीच यह ट्रेंड अब खूब वायरल हो रहा है। ऐसे में आप भी इसे आजमाकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।

(image credit: MAGNIFIC)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।