'मल्टीटास्किंग टिंटेड' मेकअप से चेहरे को मिलेगा इंस्टेंट ग्लो, नेचुरल लुक के लिए करें ट्राई

आज की युवा पीढ़ी चेहरे को बाहरी मेकअप से ढकना पसंद नहीं करती, वह नेचुरल लुक में खुद को आत्मविश्वासी महसूस करती है। इसलिए, आजकल उनके बीच टिंटेड मेकअप प्रोडक्ट्स इतने ज्यादा फेमस हो रहे हैं। आइए ब्यूटी एक्सपर्ट से समझें आखिर क्यों लड़कियों की पहली पसंद बन रहा टिंटेड मेकअप...
ब्यूटी की दुनिया में आजकल 'टिंटेड' शब्द खूब चलन में है। टिंटेड मॉइश्चराइजर, सनस्क्रीन, लिपस्टिक आदि। टिंटेड मेकअप का मकसद चेहरे पर हल्कापन और प्राकृतिक निखार लाना। जिसे आप 'नो मेकअप' भी कह सकती हैं। वक्त की कमी और फ्रेश लुक पाने के लिए लड़कियां इन दिनों टिंटेड मेकअप प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर रही हैं। दरअसल, आज की पीढ़ी दिखावे में नहीं वास्तविकता में यकीन रखती है। इसलिए ऐसा मेकअप चुनती है जो उनके नेचुरल लुक को बनाए रखे।

क्या-क्या होते हैं टिंटेड प्रोडक्ट्स?
टिंटेड सनस्क्रीन- यह धूप से बचाने के साथ-साथ चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करके चेहरे पर सफेद परत नहीं आने देती। साथ ही चेहरे पर हाइड्रेशन भी बनी रहती है।
टिंटेड मॉइश्चराइजर- यह त्वचा को नमी देने के साथ-साथ चेहरे पर हल्का सा कलर और शाइनी भी लाता है।
स्किन टिंट- यह हल्का मेकअप फाउंडेशन है जो चेहरे की रंगत को एक समान करने, दाग-धब्बों को छुपाने और त्वचा को नेचुरल व फ्रेश लुक देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह फाउंडेशन की तरह भारी नहीं होता है और त्वचा को सांस लेने देता है। यह दिखने में गाढ़ा नहीं बल्कि पानी या जेल-बेस होता है।
लिप और चिक टिंट- होंठों और गालों को हल्का और नेचुरल पिंक कलर देने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है। यह एक साथ दो काम करता है, होंठ और त्वचा पर नमी भी बनाए रखता है।

टिंटेड मेकअप के फायदे
टिंटेड मेकअप प्रोडक्ट्स का प्रयोग करने के कई फायदे हैं।
- टिंटेड प्रोडक्ट्स में हाइल्यूरोनिक एसिड नामक तत्व होने के कारण त्वचा को अंदर से नमी मिलती है है, जिससे चेहरा रूखा नहीं लगता।
- टिंटेड प्रोडक्ट्स से नो मेकअप लुक का एहसास होता है। यह चेहरे को भारी नहीं बल्कि हल्का बनाता है।
- इससे चेहरे की प्राकृतिक चमक और नमी बनी रहती है।
मल्टीटास्किंग मेकअप
आज की युवा पीढ़ी मिनिमलिज्म में यकीन रखती है। वह हैवी मेकअप के मुकाबले हल्का और नेचुरल लुक पसंद करती है। इसलिए टिंटेड प्रोडक्ट उनके लिए बेहतरीन विकल्प है। अगर आपको जल्दी में किसी पार्टी या फिर कहीं आउटिंग के लिए तैयार होना है और आपके पास वक्त की कमी है तो ये टिंटेड प्रोडक्ट्स बेस्ट हैं। ये मल्टीटास्किंग का काम करते हैं, जैसे अगर आपके पास टिंटेड लिपस्टिक है तो उसे गालों पर भी ब्लशर की तरह लगा सकती हैं।

'टिंटेड मेकअप के कलर
टिंटेड फाउंडेशन और मॉइश्चराइजर में स्किन टोन के साथ मेल खाते हुए कलर लेने चाहिए, ताकि वह लगाते ही त्वचा में एक समान रूप से मिल जाए। हां, लिपस्टिक, ग्लॉस या फिर ब्लशर की बात करें तो आजकल न्यूट्रल कलर काफी चलन में है।
यह भी पढ़ें- ₹500 के अंदर खरीदें ये 4 Compact Powder, बदल जाएगा मेकअप लुक
ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा कहती हैं कि आजकल की नई पीढ़ी बहुत ज्यादा मेकअप करके अपना चेहरा बदलना नहीं चाहती। उन्हें बस इतना चाहिए कि चेहरा हेल्दी और फ्रेश लगे। यही वजह है कि इन दिनों टिंटेड मॉइश्चराइजर, लिप बाम, फाउंडेशन इतने फेमस हो रहे हैं। इन प्रोडक्ट्स की खासियत यही है कि ये चेहरे को आर्टिफिशियल लुक नहीं देते, लेकिन चमक जरूर लाते हैं। एक और कारण यह भी है कि लड़कियां जल्दी में होती हैं, ऐसे में बहुत सारे प्रोडक्ट्स लगाने का समय नहीं मिलता। इसलिए, टिंटेड मॉइश्चराइजर के साथ बस ब्लशर और लिपस्टिक लगाने से ही नेचुरल ग्लो आ जाता है। दरअसल, ब्यूटी का मतलब अपने आप को बदलना नहीं है, अंदर से अच्छा महसूस कराना है।
यह भी पढ़ें- स्किन टोन के हिसाब से चुनें सही ब्लश, हर कोई करेगा आपके मेकअप की तारीफ
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
लेखक-सुमन अग्रवाल
Image Credit: magnific.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।