शादी का दिन हर कपल के लिए बेहद खास होता है। इस दिन के लिए छोटी-बड़ी हर तरह की तैयारियों का खासतौर से ख्याल रखा जाता है। वहीं शादी के दिन गेस्ट या आपके प्रियजनों को भी टेंशन होती है कि गिफ्ट में क्या दिया जाए? अब इसके लिए जरूरी है कि हम कोई ऐसी चीजें गिफ्ट करें जो आगे चल कर आपके काम में आ सके।
खासकर लड़की यानी दुल्हन को तोहफा देना हो तो दोस्तों से लेकर दूल्हे के तरफ के लोग भी तय नहीं कर पाते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने और बताने वाले हैं गिफ्ट आइडियाज जिन्हें आप शादी के मौके पर दुल्हन को तोहफे में दे सकते हैं।
हम लड़कियों को मेकअप करना बेहद पसंद होता है। दुल्हन के लिए आप तोहफे में कस्टमाइज करके भी स्किन केयर या मेकअप किट बनाकर गिफ्ट में दे सकते हैं। इसके लिए आपको Tinge ब्रांड के कई किट्स मिल जाएंगे। इस बेहतरीन किट में आप लिपस्टिक, आईलाइनर, मेकअप ब्रश, फेस सीरम जैसी अन्य चीजें भी शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: महिला दिवस के मौके पर उपहार में दी जा सकती हैं ये चीजें
लड़कियों को सजना सवरना काफी ज्यादा पसंद होता है और इसके लिए ज्वेलरी का रोल अहम होता है। शादी में गिफ्ट करने के लिए आप इस तरह के ब्रास ज्वेलरी को स्टाइल कर सकते हैं। यह ज्वेलरी आर्टिफिशियल जरूर होती हैं, लेकिन यह ज्वेलरी कभी भी काली नहीं पड़ती है। इसमें आपको इयररिंग्स, पेंडेंट, चैन, ब्रेसलेट में कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: त्योहारों के मौके पर अपने खास लोगों को दे सकते हैं ये गिफ्ट्स
यह विडियो भी देखें
वेडिंग गिफ्ट के लिए आप अपने दुल्हन को कपल के लिए ब्यूटी और स्किन केयर के जगह ग्रूमिंग के लिए परफ्यूम किट बनाकर भी भेज सकती हैं। देखने में यह काफी एलिगेंट गिफ्ट नजर आएगा। इस लक्ज़री परफ्यूम का प्राइस आपको लगभग 3,000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएंगे। वहीं इसमें आपको दूल्हा और दुल्हन दोनों के लिए गिफ्ट ऑप्शन मिल सकता है।
अगर शादी में गिफ्ट करने के लिए ये चीजें पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।