Mehndi Design: ब्राइडल मेहंदी को इन तरीकों से दें पर्सनलाइज टच

शादी का सीजन अभी खत्म नहीं हुआ है। शादी की अहम रस्मों में मेहंदी लगाने का रिवाज निभाया जाता है। ब्राइडल मेहंदी अपने आप में खास होती है। यही कारण है कि लड़कियां मेहंदी के डिजाइन पर खास ध्यान देती हैं। आखिर ब्राइडल मेहंदी का स्पेशल होना तो बनता है।
क्या आप अपनी ब्राइडल मेहंदी को पर्सनलाइज टच देना चाहती हैं? ताकि आपकी मेहंदी और भी सुंदर लगे। आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ आइडियाज लेकर आए हैं जिन्हें आप अपनी मेहंदी डिजाइन के लिए चुन सकती हैं।
पहली मुलाकात
जैसे की मान लीजिए की आप दोनों किसी ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिए एक दूसरे से मिले हों तो आप उस ऐप का लोगो बनवा सकती हैं। इससे न आपकी मेहंदी सुंदर लगेगी बल्कि हर कोई आपके इस आइडिया की तारीफ भी करेगा।
होरोस्कोप सिंबल
ऐसा माना जाता है कि हमारे जोडियक साइंस हमारी जिंदगी को कुछ हद तक प्रभावित करते हैं। इनका हमारी लाइफ में अहम रोल होता है। इसलिए दूल्हा दुल्हन के राशि भी देखी जाती है। क्या आपकी भी शादी होने वाली है?
मेहंदी रस्म में बस कुछ ही दिन बाकी हैं और आप चाहती हैं कि आपकी ब्राइडल मेहंदी सबसे अलग और मीनिंगफुल हो? तो ऐसे में आप अपने हाथों पर अपना और अपने पार्टनर का जोडियक साइन बन सकती हैं। आप सिंबल को अपने हिसाब से डेकोरेट भी करवा सकती हैं ताकि वह कर सुंदर दिखे। लीजिए बन गई आपकी ब्राइडल मेहंदी स्पेशल। (फुल हैंड मेहंदी डिजाइन)
इसे भी पढ़ें: Bridal Mehndi Design: दुल्हनों के लिए बेहद खास हैं मेहंदी के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें
लव कोट
मेहंदी को यूनीक टच देने के लिए आप चाहें तो हिंदी इंग्लिश के बजाय कोई दूसरी भाषा में भी शायरी लिखवा सकती हैं।शायरी नहीं तो केवल आई लव यू भी एक अच्छा ऑप्शन है। यकीन मानिए आपकी इस स्टाइल की ब्राइडल मेहंदी सभी को जरूर पसंद आएगी। (केरी मेहंदी डिजाइन)
इसे भी पढ़ें: अपनी शादी पर लगवाएं ब्राइडल मेहंदी के ये डिजाइन, पति भी करेंगे तारीफ
प्रपोजल मोमेंट
आप इस मोमेंट को अपनी आंखों में कैप्चर कर ब्राइडल मेहंदी में दर्शा सकती हैं। सभी को पता भी तो चलना चाहिए कि आपको आपके पार्टनर ने कैसे प्रपोज किया। हमें नहीं लगता की ब्राइडल मेहंदी को अलग टच देने के लिए यह आइडिया बुरा है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।