अपनी शादी पर लगवाएं ब्राइडल मेहंदी के ये डिजाइन, पति भी करेंगे तारीफ

शादी का सीजन आ गया है। ऐसे में होने वाली दुल्हन के लिए काम बड़ जाता है। खासतौर पर ब्राइडल लुक के लिए कुछ चीजें जरूरी होती हैं। इनमें मेकअप, लहंगा के साथ-साथ सबसे जरूरी चीज मेहंदी डिजाइन है। दुल्हन के लिए मेहंदी रस्म करवाई जाती है। इस रस्म में ब्राइड के हाथ और पैर को मेहंदी से भर दिया जाता है।
क्या आपकी भी शादी होने वाली है? आप रोजाना इंटरनेट पर मेहंदी के डिजाइन खोजती रहती हैं? इतना समय बर्बाद करने के बाद भी आपको कुछ खास डिजाइन नहीं मिले तो निराश न हो। हम आपके लिए कुछ बेहद ही सुंदर ब्राइडल मेहंदी के डिजाइन्स लेकर आए हैं। इन्हें आप अपनी शादी के लिए ट्राई कर सकती हैं।
मेहंदी से जुड़ी बातें
- मेहंदी को पति-पत्नी के बीच के प्यार से जोड़कर देखा जाता है। अगर मेहंदी खूब काली हो जाती है तो माना जाता है कि पति बेहद प्यार करने वाला होता है।
- महिलाओं के सोलह श्रृंगार में मेहंदी भी शामिल होती है। इसलिए हर तीज-त्यौहार पर मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है।
- मेहंदी शब्द संस्कृत के 'मेढिका'शब्दसे लिया गया है।
दूल्हा-दुल्हन मेहंदी डिजाइन
मोर ब्राइडल मेहंदी डिजाइन
इसे भी पढ़ें:Bridal Mehndi Design: दुल्हनों के लिए बेहद खास हैं मेहंदी के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें
शहनाई मेहंदी डिजाइन
इसे भी पढ़ें:फुल हैंड मेहंदी के ये डिजाइंस हैं देखने में लगते हैं बेहद खूबसूरत
यह बातें भी जान लें
- मेहंदी के रेट डिजाइन पर निर्भर करते हैं। अगर आप कस्टमाइज्ड डिजाइन बनवाएंगी तो इसके पैसे ज्यादा होंगे।
- मेहंदी लगवाते समय कोशिश करें कि आप लोगों से घिरी न हो। इससे डिजाइन खराब होने की संभावना रहती है।
- क्या आप भी हाथों के डिजाइन पर ज्यादा ध्यान देती हैं? ऐसा नहीं करना चाहिए। पैरों के लिए भी अच्छा सा डिजाइन चुनें।
- आपको यह पहले ही तय करना चाहिए कि डिजाइन बारीक बनेगा या मोटा। इससे भी मेहंदी के डिजाइन पर असर पड़ता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।