इन अलग-अलग तरीकों से करें बालों में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

क्या आप बालों में एलोवेरा जेल लगाती हैं? एलोवेरा बाल और स्किन दोनों के लिए लाभदायक होता है। इसकी खासियत यह है कि आप एलोवेरा जेल को एक नहीं कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैें। शैंपू से लेकर ऑयल तक के रूप में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। क्या आप जानना चाहती हैं कैसे तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
ऑयल की तरह करें इस्तेमाल
बालों को हेल्दी रखने के लिए तेल का इस्तेमाल किया जाता है। बालों के लिए तेल बेहद फायदेमंद होता है। आप एलोवेरा जेल से बने तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। खास बात यह है कि आप इसे घर पर भी बना सकती हैं।
क्या चाहिए
- एलोवेरा जेल
- नारियल का तेल
क्या करें?
- फ्रेश एलोवेरा जेल लें। अब इसे मिक्सी में डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें।
- इस बात का ध्यान रखें कि इसमें कोई गांठ न हो।
- अब एक पैन में नारियल का तेल और एलोवेरा जेल डालें।
- अब इसे तब तक पकाएं जब तक कि इसमें बुलबुले न निकलने लगे और इसका रंग काला न पड़ जाए।
- अब तेल को ठंडा होने के लिए रख दें और फिर तेल को छानकर एक बोतल में स्टोर कर लें।
इसे भी पढ़ें:हेयर स्टाइलिंग के लिए भी कर सकती हैं एलोवेरा जेल का इस्तेमाल,जानिए कैसे
कैसे करें इस्तेमाल?
- नहाने से करीब 3-4 घंटे पहले इस तेल को बालों में अच्छे से लगा लें।
- फिर शैंपू से अपने बाल धो लें।
- आप चाहें तो तेल को रातभर भी लगाकर सो सकती हैं। (एलोवेरा जेल के फायदे)
इसे भी पढ़ें:फ्रिजी बालों की समस्या को कम कर सकता है एलोवेरा जेल, जानें क्या हैं उपाय
एलोवेरा लिव इन कंडीशनर
लिव इन कंडीशनर का इस्तेमाल बालों को धोने के बाद किया जाता है। इसके बाद आप अपने बालों को स्टाइल कर सकती हैं। बाजार में आपको आसानी से यह प्रोडक्ट मिल जाएगा, लेकिन आप एलोवेरा की मदद से भी लिव इन कंडीशनर बना सकती हैं।
क्या चाहिए?
- 1/2 कप एलोवेरा जेल
- 15 बूंद लैवेंडर तेल
क्या करें?
- एक बाउल में 1/2 कप एलोवेरा जेल में 15 बूंद लैवेंडर तेल की डालें।
- अब इसे मिक्स कर लें।
- लीजिए बन गया आपका लिव इन कंडीशनर।
कैसे करें इस्तेमाल?
- सबसे पहले बालों को अच्छे से वॉश कर लें।
- अब बालों को अच्छे से सूखा लें।
- इसे अपने स्कैल्प और पूरे बालों में लगाएं।
- अब आप अपने बालों को स्टाइल कर सकती हैं।
शैंपू की तरह करें उपयोग

हेयर फॉल, दो मुंहे बाल और हेयर डैमेज की समस्या के लिए आप एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकती हैं।
क्या चाहिए?
- 1 कप एलोवेरा जेल
- 2 चम्मच कैस्टर ऑयल
- 2 चम्मच मेथी के दाने का पाउडर
क्या करें?
- सबसे पहले 2 चम्मच मेथी के दाने को पीस लें, ताकि इसका दरदरा पाउडर बन जाए।
- अब इस पाउडर में 1 कप एलोवेरा जेल और 2 चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाएं।
- अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिए तैयार है आपका डैमेज बालों के लिए एलोवेरा जेल का उपाय।
कैसे करें इस्तेमाल?
- इस मिश्रण को बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगाएं।
- इसके लिए आप ब्रश की मदद ले सकती हैं।
- इस पेस्ट को रातभर बालों में लगाकर रखें।
- अगली सुबह ठंडे पानी और शैंपू से हेयर वॉश कर लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।