मेहंदी लगाना हमें काफी पसंद होता है। वहीं खासकर किसी तीज-त्योहार पर इसे ज्यादा लगाया जाता है। बता दें कि, वट सावित्री व्रत आने वाला है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह सिंगार करती हैं और अपने पति की लंबी आयु की कामना भगवान से करती हैं। मेहंदी का क्रेज कभी खत्म नहीं होता।
कई बार तो बिना किसी के त्योहार के हम मेहंदी लगा लेते हैं। ऐसे में अगर आप सिंपल मेहंदी डिजाइन सर्च कर रही हैं तो बेल डिजाइन इसके लिए बेस्ट है। जिन्हें आप अपने हाथों पर लगा सकती हैं।
अरेबिक मेहंदी डिजाइन लगाने में काफी आसान होता है। इसलिए आप इसकी बेल हाथों पर लगा सकती हैं। इसमें आप फूल, पत्ती या फिर मोर डिजाइन को अरेबिक स्टाइल में बनाएं और फिर इन्हें शेड करें। इससे ये डिजाइन और ज्यादा हाइलाइट होगी। इस तरह के डिजाइन आप हथेली के पीछे वाले हिस्से पर भी लगा सकती हैं। इससे आपका हाथ भरा-भरा दिखाई देगा।
अरेबिक मेहंदी में ज्यादातर डिजाइन सिंगल लगते हैं। लेकिन आप इन्हें डबल बेल के स्टाइल में लगा सकती हैं। यह डिजाइन हाथों में काफी खूबसूरत लगते हैं। वहीं देखने में आपके हाथों को भरा-भरा दिखाती है। इस डिजाइन को लगाने की खास बात ये है कि, इसे लगाने में कम समय लगता है। इसमें आप हार्ट शेप, पान शेप और भी अन्य डिजाइन लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Vat Savitri 2023 : आपके हाथों में खूब जचेंगे मेहंदी के ये डिजाइंस
यह विडियो भी देखें
अगर आपको सिंपल मेहंदी लगाना पसंद है तो इस बार आप वट सावित्री व्रत पर लीफ बेल मेहंदी लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी को आप कई तरह से बना सकती हैं। इस डिजाइन को बनाने के लिए कोई पैर्टन फॉलो नहीं करना होता। इसके लिए एक लाइन खीचिंए अब एक साइड लीफ बनाएं इसी डिजाइन को उंगली पर भी तैयार करें और पूरे डिजाइन को बिंदू से सजा दें।
जालीदार फुल हेंड मेहंदी डिजाइन अक्सर मेहंदी लगवाती हैं। लेकिन इसके साथ आप बेल डिजाइन लगा सकती हैं। इसमें आपको सिंपल जाली बनानी है और उसे डॉट, पत्तियां या फिर फूल डिजाइन से सजानी है। ये लगाने में काफी आसान होती है। इस तरह के डिजाइन आप घर पर आसानी से लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Bail Mehndi Designs: लगाने में बेहद आसान हैं बेल मेंहदी के ये डिजाइंस
अगर आप सिंपल के साथ-साथ आकर्षक मेहंदी डिजाइनों लगाना चाह रही हैं तो इसके लिए आप सर्पिल बेल मेहंदी लगा सकती हैं। इसमें आपको एक स्पाइरल बनाना है और फिर इसे मोर या डिजाइन से सजाना है। आप चाहे तो आसपास डार्क बॉर्डर करके भी इसे हाइलाइट कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।