मेहंदी लगाना हम सभी को बेहद पसंद होता है। वहीं खासकर किसी तीज-त्यौहार पर इसे ज्यादातर लगाया जाता है। बता दें कि वत सावित्री पूजा आने वाली है और इस दिन सुहागनें सोलह श्रृंगार कर अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास भी रखती हैं।
आजकल टैटू से लेकर पूरी भरी हुई मेहंदी तो चल ही रही है। अगर आप भी इस वत सावित्री की पूजा के लिए अपने लिए मेहंदी डिजाइंस ढूंढ रही हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं मेहंदी के कुछ लेटेस्ट डिजाइंस जिसे आप वत सावित्री की पूजा के लिए अपने हाथों पर रचा सकती हैं। साथ ही बताएंगे इन डिजाइंस को आसानी से बनाने क तरीका।
अगर आपको मेहंदी लगाना अच्छी तरह से आता है तो आप इस तरह की भरे हाथों वाली मेहंदी लगा सकती हैं। बता दें कि पीकॉक डिजाइन को मेहंदी में काफी पसंद किया जाता है। इस तरह का पीकॉक बनाने के लिए आप टूथपिक और इयरबड्स की मदद ले सकती हैं। साथ ही उंगलियों पर अगर आप चाहे तो इसी तरह के छोटे-छोटे पीकॉक बना सकती हैं। वत सावित्री की पूजा के लिए आप इस तरह के डिजाइन को हाथों पर सजा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइंस आपके हाथों को देंगी खूबसूरत लुक
देखने में काफी मॉडर्न नजर आता है कट-आउट मेहंदी डिजाइन। बता दें कि इस तरह में आप बेल, पीकॉक, मंडाला आर्ट जैसे कई डिजाइन बना सकती हैं। साथ ही चाहे तो हाथों की हथेली पर भी आप हाथफूल स्टाइल में इसे लगा सकती हैं। खासकर ये डिजाइन मिनिमल मेहंदी डिजाइन पसंद करने वालों को काफी आकर्षक लगता है।
बेल डिजाइन का चलन तो एवेग्रीन है। वहीं इसे एक नया लुक देने के लिए आप एक से ज्यादा बेल भी बना सकती हैं। वहीं इस तरह के डिजाइन में आप पत्ती, फूल, डॉट-डॉट स्टाइल और पैटर्न का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं आपको बेल में कई तरह के ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी डिजाइन भी आसानी से मिल जाएंगे। बेल को भरा-भरा लुक देने के लिए एक से तीन बेल आप वत सावित्री व्रत के मौके पर बना सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें : Bail Mehndi Designs: लगाने में बेहद आसान हैं बेल मेंहदी के ये डिजाइंस
देखने में काफी खूबसूरत लगती है गोल टिक्की मेहंदी। वहीं इस डिजाइन को हाथों पर लगाना भी काफी आसान है। बता दें कि इस तरह की मेहंदी को लगाने के लिए आपको किसी स्टैंसिल या टूल की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं गोल टिक्की को आकर्षक बनाने के लिए आप आउटलाइन में खूबसूरत सा बॉर्डर बना सकती हैं।
अगर आपको वत सावित्री की पूजा के लिए मेंहदी के ये डिजाइंस और लगाने का आसान तरीका पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।