कॉफी के प्रयोग से हो सकते हैं डार्क स्पॉट्स कम, ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे

पिंपल्स के कारण हुए धब्बों को डार्क स्पॉट्स कहा जाता है। यह डार्क स्पॉट्स हमारे चेहरे की सुंदरता में दाग लगा देते हैं। महिलाएं इस समस्या से निजात पाने के लिए कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि इसके प्रयोग से हमें कुछ समय तक फायदा मिलता है, लेकिन ये प्रोडक्ट केमिकल्स से भरपूर होते हैं, जो हमारे चेहरे की स्किन को और खराब कर देते हैं। ऐसे से आप इस समस्या को कम करने के लिए कॉफी का प्रयोग कर सकती हैं। तो आइए जानें ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू जी से इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका
कॉफी विद मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी चेहरे की गंदगी को साफ करने में मदद मिलती है। साथ ही दाग-धब्बों को भी साफ करती है।
सामग्री
- 2 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी
- 1 छोटा चम्मच कॉफी पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच दही
बनाने का तरीका

- एक बाउल में 1 छोटा चम्मच कॉफी पाउडर लें।
- फिर इसमें 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 1 बड़ा चम्मच दही को डाल दें।
- अब सबको अच्छी तरह से मिक्स करके पेस्ट बना लें।
इसे जरूर पढ़ें गेंदे के फूल के ये 2 उपाय दाग-धब्बे और चिपचिपे चेहरे से दिलाएंगे राहत
लगाने का तरीका
- अपने चेहरे को धो कर सुखा लें।
- अब इस पैक को लगांए।
- करीब 30 मिनट तक इसे अपने चेहरे पर लगाएं रखें।
- अब इस पैक को सादे पानी से धो लें।
- फिर मॉइस्चराइजर लगाएं।
- जल्द असर देखने के लिए आप इस पैक का उपयोग हर दूसरे दिन करें।
कॉफी विद एलोवेरा जेल और शहद

एलोवेरा लगाने से एक्ने, दाग धब्बों से छुटकारा मिलता है, साथ ही त्वचा ग्लोइंग भी बनती है।
इसे जरूर पढ़ें शहद के प्रयोग से दाग-धब्बे हो सकते हैं कम, अपनाएं ये टिप्स
सामग्री
- 2 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 छोटा चम्मच कॉफी पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच शहद
इस्तेमाल करने का तरीका
- सबसे पहले चेहरे को धो लें।
- फिर एक बाउल में 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल और 1 छोटा चम्मच कॉफी पाउडर को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब इस पेस्ट में 1 बड़ा चम्मच शहद को डालकर अच्छे से मिलाएं।
- अब इस पेस्ट को मसाज करते हुए चेहरे पर लगाएं।
- इस पैक को लगाने के 1 घटें बाद सादे पानी से धो लें।
- फिर मॉइस्चराइजर लगाएं।
- आप इसे हफ्ते में दो बार चेहरे पर लगाएं, आपको फर्क दिखने लगेगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।