गेंदे के फूल के ये 2 उपाय दाग-धब्बे और चिपचिपे चेहरे से दिलाएंगे राहत

फूल भला किसे पसंद नहीं होते हैं? किसी को उपहार में देना हो या घर में पूजा और डेकोरेशन में उपयोग करना हो। फूलों का इस्तेमाल भारतीय घरों में आपको बहुत देखने को मिलेगा। ज्यादातर फूलों को घर की साज-सज्जा के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कुछ फूलों का इस्तेमाल स्किन और ब्यूटी केयर में भी किया जाता है। गुड़हल, गुलाब, चमेली के अलावा गेंदा एक ऐसा फूल है जिसे आप ब्यूटी केयर में भी करते हैं।
त्वचा की समस्याओं के लिए गेंदे का फूल बड़ा फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि इसके कई एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। गेंदा एक अच्छा एंटीसेप्टिक एजेंट है और इसे बहुत प्रभावी एस्ट्रिंजेंट माना जाता है।
आप इसका फेस पैक बनाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं और डार्क स्पॉट्स, ऑयली स्किन, सेंसिटिव स्किन, एंटी-एजिंग आदि जैसी समस्याओं में राहत पा सकते हैं। आज हम आपको इसके ऐसे 2 उपाय बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप चिपचिपे चेहरे और दाग-धब्बों वाली त्वचा में राहत पा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : एक्ने से पाना है छुटकारा तो जरूर ट्राई करें गेंदे के फूल से बना ये होममेड फेसपैक
दाग-धब्बों के लिए गेंदे के फूल और चावल के आटे का उपयोग

एक्ने के कारण चेहरे पर दाग-धब्बे हो गए हैं तो उसके लिए आपको गेंदे के फूल के साथ चावल के आटे को मिलाकर चेहरे पर लगाना है। चावल का आटा मुंहासों को कम करने का काम करता है और उनके दागों को हल्का करने में मदद करता है। यह अनइवन स्किन टोन को भी सेटल करके स्किन में ग्लो लाता है।
क्या चाहिए-
- 1 चम्मच चावल का आटा
- 1/2 कप गेंदे के फूल
- 1/4 चम्मच नारियल का तेल
- 1/2 छोटा चम्मच नींबू रस
क्या करें-
- सबसे पहले गेंदे के फूलों में नारियल का तेल डालकर उन्हें अच्छी तरह कूट लें और एक पेस्ट बना लें।
- इसके बाद इसे एक कटोरी में निकालकर नींबू का रस और चावल का आटा मिला लें और सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें।
- इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़कर सूखने दें।
- इसके बाद चेहरे को सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से स्क्रब करें और गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।
- आप इस पैक को हफ्ते में 1 बार लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : बेदाग त्वचा पाने के लिए लगाएं गुड़हल के पत्तों से बना फेस पैक, जानें तरीका
ऑयली चेहरे के लिए गेंदे के फूल और बेसन का उपयोग

बेसन के गुणकारी फायदे उसे चेहरे के लिए बहुत अच्छा बनाता है। बेसन में अद्भुत अवशोषण गुण होते हैं और यही कारण है कि यह तैलीय त्वचा के लिए इतने प्रभावी ढंग से काम करता है। बेसन इसके साथ ही त्वचा से टैन हटाने में भी मदद करता है और मुंहासों से लड़ने के लिए यह एक अच्छी और इफेक्टिव सामग्री है।
क्या चाहिए-
- 1/2 कप गेंदे का फूल
- 1/4 चम्मच नारियल का तेल
- 1 बड़ा चम्मच बेसन
- 1 चम्मच कच्चा दूध
क्या करें-
- गेंदे के फूल में नारियल का तेल डालकर उसे कूट लें और एक पेस्ट बना लें।
- अब इसे एक कटोरी में ट्रांसफर करें और इस पेस्ट में बेसन और कच्चा दूध डालकर मिक्स करें।
- इस तैयार फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- उसके बाद इसे स्क्रब करते हुए चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।
- इस पैक को आप हफ्ते में 1 बार लगा सकते हैं।
गेंदे के फूल के ये 2 उपाय आपके स्किन की इन दो समस्याओं पर अच्छी तरह काम करेंगे और चेहरे की चमक भी वापस लाएंगे। आप भी इन्हें आजमाकर जरूर देखें और अपने अनुभवों को हमारे साथ शेयर करें।
अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और स्किन केयर संबंधी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ ।
Image Credit : Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।