रातों-रात ठीक करने हैं मुंहासे तो इस्तेमाल करें ये "magical क्रीम"

पिंपल्स और मुंहासों को ठीक करने के लिए कभी भी मार्केट के प्रोडक्ट्स पर भरोसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि आपको नहीं मालूम की इन प्रोडक्ट्स में किस तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया गया है। इसलिए कई बार ऐसा सुनने को मिलता है कि मार्केट के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से चेहरे पर पिंपल्स कम होने के बजाय बढ़ जाते हैं। इसलिए किसी तरह के साइडइफेक्ट्स से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि इन प्रोडक्ट्स का यूज़ करना ही बंद कर दें।
मुंहासे होने के कारण
चेहरे पर मुंहासे मृत कोशिकाओं और ऑयल के कारण होते हैं। इसलिए जिनकी ऑयली स्किन होती है उन्हें मुंहासों की समस्या अधिक होती है। ऐसे में इनके लिए सबसे भरोसेमंद सलाह है कि चेहरे पर ऑयल आते ही चेहरा धो लें।
मुंहासे कई तरीके से चेहरे पर होते हैं। ये ब्लैकहेड्स, पिंपल्स और धब्बों के रूप में भी होते हैं। अधिकतर मामलों में मुंहासों की समस्या तब होती है जब स्किन के पोर्स ऑयल और डेड सेल्स की वजह से बंद हो जाते है।
खरीदते हैं ओवर-द-काउंटर क्रीम
इन मुंहासों और पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए लोग ओवर-द-काउंटर क्रीम खरीदते हैं। लेकिन हर कोई इस कॉस्मेटिक क्रीम पर भरोसा नहीं कर सकता क्योंकि जरूरी नहीं कि कोई चीज किसी और के लिए यूज़फुल हो तो आपके स्किन के लिए भी यूज़फुल हो।
तो क्या किया जाए?
ऐसे में घर पर ही इस तरह से बनाएं क्रीम और बिना पैसे खर्च किए इन पिंपल्स से छुटकारा पाएं।
ओवरनाइट क्रीम
हम बात कर रहे हैं ओवरनाइट क्रीम की जो मुंहासों को तुरंत खत्म करता है और आपकी स्किन को बेदाग बनाता है। इस क्रीम को बनाने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल करें।
- एलोवेरा
- लैवेंडर ऑयल
ये दो चीजें आपके किचन में ही आपको मिल जाएंगी। एलोवेरा एक आयुर्वेदिक पौधा है जिसकी खासियत आयुर्वेद में भी बताई गई है। इस के एक पत्ते से आप अपनि स्किन की कई परेशानियों से बच सकते हैं। वहीं लैवेंडर ऑयल स्किन को मॉश्चराइज करने का काम करता है।
इन दोनों चीजों का इस्तेमाल ओवरनाइट क्रीम बनाने के लिए किया जाता है। ये क्रीम चेहरे के एक्ने और दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करती है।
ओवरनाइट क्रीम बनाने के लिए जरूरी चीजें
- एक चम्मच - एलोवेरा जैल
- 2 चम्मच - लैवेंडर ऑयल
- आधा चम्मच - गुलाब का तेल
गुलाब का तेल आप यूज़ कर भी सकती हैं या नहीं भी।
इस तरह से बानएं क्रीम
- एक कटोरी लें और उसमें सारी चीजें एक साथ लें।
- अब इन सारी चीजों को तब तक मिलाएं जब तक की ये अच्छे से मिल ना जाएं।
- जब चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं तो आपकी क्रीम तैयार हो जाएगी।
- इस मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में रख लें। ।
Read More: केवल खाने के ही नहीं, एजिंग के साइन्स हटाने के भी काम आता है चावल
ऐसे करें यूज़
- इस क्रीम को हमेशा रात में लगाना चाहिए।
- इस क्रीम को यूज़ करने के लिए सबसे पहले चेहरा धोएं और पूरा मेकअप हटा लें।
- फिर चेहरे पर हल्के हाथों से इस ओवरनाइट क्रीम को लगाएं।
- अब सो जाएं। इस क्रीम को चेहरे पर रातभर ऐसे ही लगा रहने दें।
- सुबह के समय, हल्के गुनगुने पानी से अपने चेहरा धो लें।
रोजाना ये क्रीम लगाकर रात को सोएं। पंद्रह दिन में ही आपके मुंहासे ठीक होने लगेंगे और आपकी स्किन सॉफ्ट और सुंदर लगने लगेगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।