Hair Care Tips: बेसन और दही के हेयर पैक बालों के लिए हो सकते हैं बेहतरीन

अगर बाल खूबसूरत दिखाई दें तो पर्सनेलिटी खुद-ब-खुद इंप्रेसिव नजर आती है। हालांकि महिलाएं बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए कई तरह के महंगे शैंपू और ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं, लेकिन कई बार बहुत सारे तरीके आजमाने के बावजूद बाल बेजान से नजर आते हैं और हेयर फॉल की समस्या भी बनी रहती है। अगर आप भी अपने बालों की देखरेख से संतुष्ट नहीं हैं और बालों की मजबूत और घना बनाने के लिए लगातार कोशिशें कर रही हैं तो आज हम आपको बेसन से तैयार होने वाले ऐसे हेयर पैक के बारे में, जो आप आसानी से घर पर तैयार कर सकती हैं-
बेसन एक कुदरती तत्व है, जिससे बालों को पोषण के साथ मजबूती मिल सकती है। इससे बालों को ये फायदे मिलते हैं-
- बालों की अच्छी ग्रोथ हो सकती है
- बालों को कोमलता से साफ कर सकता है
- फ्रिजी हेयर की समस्या दूर हो सकती है
- ड्राईनेस दूर करने में भी कारगर हो सकता है
- बालों को भीतर से नमी देकर उन्हें मजबूत बना सकता है
- सॉफ्ट और शाइनी हेयर
- दो मुंहे बालों की समस्या में मिलती सकती है राहत
इसे जरूर पढ़ें: इन 6 तरीकों से आपके बाल रहेंगे सिल्की और शाइनी
बेसन और दही का हेयर पैक
दही स्किन के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। बेसन को अगर आप दही के साथ मिलाकर बालों पर लगाएं तो उससे बाल सॉफ्ट और सिल्की हो सकते हैं। साथ ही स्केल्प भी पूरी तरह से साफ हो सकता है। यह पैक आपके बालों के लिए भी बहुत अच्छा है।अगर आप घर बैठे आकर्षक दामों पर बेसन पाना चाहती हैं तो यहां से पा सकती हैं।
दही में लैक्टो बैसिलियस नाम का हेल्दी बैक्टीरिया होती है, जो आपके स्केल्प को साफ करने के साथ हेयर ग्रोथ बढ़ाने में भी असरदार हो सकते हैं। साथ ही दही में एंटीऑक्सिडेंट्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों को सेहतमंद बनाए रखते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:प्रियंका चोपड़ा के खूबसूरत और मजबूत बालों का ये है राज
बेसन और दही का पैक ऐसे बनाएं
- सबसे पहले बेसन और दही को अच्छी तरह से फेंट लें।
- इस मिश्रण में थोड़ी सी हल्दी डालकर फिर से मिला लें।
- अब इस पेस्ट को बालों पर लगा लें और करीब आधे घंटे के लिए बालों पर लगाए रखें।
- इसके बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें।
नियमित रूप से इस पैक का इस्तेमाल करने से आपके बाल सॉफ्ट और शाइन दिख सकते हैं। अगर आपको डेंड्रफ, हेयर फॉल और दो मुंहे बालों की समस्या भी है, तो इस पैक के नियमित इस्तेमाल से इन हेयर प्रॉब्लम्स में राहत मिल सकती है। अगर आप हेयर केयर से जुड़ी जानकारी पाने में दिलचस्पी रखती हैं तो विजिट करती रहें HerZindagi, यहां आपको बालों को मजबूत और चमकदार बनाने के आसान टिप्स मिलते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।