गर्दन, बगल और कोहनी के कालेपन को 20 मिनट में दूर भगाते हैं ये 4 उपाय

महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के उपाय अपनाती हैं। चेहरे को खूबसूरत और गोरा बनाने के लिए वह बहुत सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करती हैं। लेकिन अपनी गर्दन और बॉडी के अन्य पार्ट्स को हमेशा नजरअंदाज कर देती हैं। सिर्फ चेहरा गोरा हो और गर्दन, बगल और स्किन काली, तो खूबसूरती खराब हो जाती है, इसीलिए हमेशा चेहरे के साथ-साथ त्वचा को भी खूबसूरत और साफ रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आप भी ऐसी ही गलती करती हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए है जिसका इस्तेमाल करके आप अपनी स्किन को सिर्फ 20 मिनट में साफ और गोरा कर सकती हैं।
जी हां धूल-मिट्टी और अच्छे से देखभाल ना करने के कारण गर्दन, बगल और कोहनी काली पड़नी शुरू हो जाती है। जो देखने में बहुत गंदी लगती हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी गर्दन, बगल, कोहनी की अच्छे से सफाई करनी होगी क्योंकि कई बार अच्छी तरह सफाई न होने की वजह से ही त्वचा काली हो जाती है इसीलिए गर्दन, बगल, कोहनी को साफ रखने की कोशिश करें। इसके लिए आप गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकती है।
Read more: अगर आपकी खूबसूरती में ग्रहण लगा रहे हैं काले घुटने और कोहनी तो आजमाएं ये उपाय
एलोवेरा
एलोवेरा आपकी स्किन के लिए कितना फायदेमंद होता है, यह बात हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि ये गर्दन, बगल, कोहनी के कालेपन दूर करने के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। एलोवेरा स्किन को मुलायम और हाइड्रेड करता है जिससे स्किन साफ होती है।
कैसे करें इस्तेमाल
- एलोवेरा से कालापन दूर करने के लिए एक कप गर्म पानी में एक चम्मच एलोवेरा जैल मिलाये।
- दोनों को अच्छे से मिलाने के बाद इसे कॉटन की मदद से गर्दन, बगल, कोहनी पर लगाएं।
- 20 मिनट तक लगा रहने दें फिर गुनगुने पानी से धो लें।
टमाटर
टमाटर सिर्फ खाने के लिए अच्छा नहीं है बल्कि टमाटर त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। टमाटर में एसिड, टैनिग और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण होते है जो त्वचा की गंदगी साफ करने के लिए और गर्दन, बगल, कोहनी के कालेपन को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
कैसे करें इस्तेमाल
- टमाटर को अच्छे से मिक्सर में पीस लें।
- फिर गर्दन, बगल, कोहनी के कालेपन पर लगाएं।
- 20 मिनट तक लगा रहने दें।
- 20 मिनट बाद अपने गर्दन, बगल और कोहनी को धो लें।
- इस नुस्खे को हफ्ते में 3 बार इस्तेमाल करने से गर्दन, बगल, कोहनी के कालेपन दूर हो जाएगा।
नींबू
नींबू नेचुरल ब्लीचिंग के रूप में काम करता है। नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो डेड स्किन को दूर कर स्किन में निखार लाता है। यह स्किन के कालेपन को दूर करने का बेस्ट उपाय है।
कैसे करें इस्तेमाल
- नींबू को अपनी कोहनी पर कुछ मिनटों तक रगड़ने से कोहनी का कालापन दूर हो जाता है।
- इसके अलावा नींबू के साथ शहद का भी प्रयोग किया जा सकता है।
- इसके लिए 1 चम्मच शहद के साथ 1 नींबू को मिलाकर कोहनियों पर लगाएं।
- इसके बाद इसे 20 मिनट सूखने दें और साफ पानी से धो लें।
- इस उपाय को रोजाना करने से गर्दन, बगल और कोहनी का कालापन दूर हो जायेगा।
Read more: काली गर्दन से ना हों परेशान ये घरेलू नुस्खे स्किन को करेंगे गोरा
हल्दी
हल्दी हेल्थ के साथ-साथ स्किन के लिए बहुत अच्छी होती है। हल्दी के इस्तेमाल से स्किन पर मौजूद धाग धब्बे आसानी से दूर हो सकते है। हल्दी से आप अपने गर्दन, बगल, कोहनी का कालापन दूर सकती है।
कैसे करें इस्तेमाल
- हल्दी के पेस्ट को बनाने के लिए 1 कप में हल्दी और दूध मिलाये और पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को अपने गर्दन, बगल, कोहनी पर लगाएं।
- 15 मिनट बाद जब पेस्ट सुख जाये तब इसे धो लें।
- इस नुस्खे से आपके गर्दन, बगल, कोहनी का कालापन आसानी से दूर कर सकते है।
कड़कती धूप हमारी स्किन को झुलसा देती है। इसका सबसे ज्यादा असर हमारी स्किन, घुटनों, कोहनियों और गर्दन पर पड़ता है। बाजार के स्क्रब और क्रीम के इस्तेमाल के बावजूद भी इन पर कोई फर्क नहीं पड़ता तो इन घरेलू असरदार नुस्खों को अपनाकर स्किन में निखार लाया जा सकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।