herzindagi
under eye dark circles treatment using cucumber ()

Dark Circles Treatment: आंखों के नीचे मौजूद काले घेरों ने कर दिया है चेहरे के नूर को फीका? आजमाएं यह ट्रीटमेंट, डार्क सर्कल्स हो सकते हैं कम

आंखों के नीचे मौजूद काले घेरों को कम करने के लिए आप घरेलू चीजें आजमा सकती हैं। इसके लिए आप सबसे पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-09-10, 15:59 IST

बढ़ते स्ट्रेस और बदलते लाइफस्टाइल के कारण रातभर जागने से अक्सर हमारी आंखों के नीचे काले घेरे नजर आने लगते हैं। ऐसे में कई बार हमारी चेहरे की खूबसरती पर यह घेरे दाग सा लगा देते हैं। इन्हें एकदम से ही हटाया नहीं जा सकता है, लेकिन इन्हें धीरे-धीरे कम किया जा सकता है।

आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए आप घर में रखी हुई चीजों से ट्रीटमेंट कर सकते हैं। आइये जानते हैं आंखों के नीचे मौजूद काले घेरों को कम करने के लिए क्या करें? साथ ही, बताएंगे इन चीजों से मिलने वाले फायदों के बारे में- 

आंखों के नीचे मौजूद काले घेरों को कम करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?

  • शहद 
  • खीरा 

honey for under eye dark circles using home remedy

खीरे को आंखों के नीचे की त्वचा पर लगाने के क्या फायदे हैं?

  • खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं।
  • इसमें मौजूद तत्व स्किन को डीप क्लीन करने के काम आते हैं।
  • इसमें मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

शहद को त्वचा पर लगाने से क्या होता है?

  • त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है।
  • शहद चेहरे में मौजूद पोर्स साफ करने में मदद करता है।
  • इसके अलावा यह स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए मदद करता है।

आंखों के नीचे मौजूद काले घेरों को कम करने के लिए क्या करें?

dark circles home remedy

  • सबसे पहले एक खीरे को पीस लें।
  • इसमें 2 चम्मच शहद की डालकर दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर आंखों के नीचे लगा लें।
  • इसे 10 मिनट तक आंखों के नीचे लगा रहने दें।
  • इसके बाद साफ पानी और कॉटन की मदद से चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें।
  • इस नुस्खे को आप हफ्ते में 2 से 3 बार तक आजमा कर देख सकती हैं।
  • लगातार इस ट्रीटमेंट से डार्क सर्कल्स कम होने लगेंगे और असर नजर आने लगेगा।

यह विडियो भी देखें

 

नोट- किसी भी नुस्खे का इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें और पैच टेस्ट जरूर करें।

इसे भी पढ़ें: Young Skin: उम्र से पहले दिखने लगी हैं त्वचा बूढ़ी? आजमाएं घर में मौजूद ये चीजें, स्किन दिख सकती है जवां

 

 

अगर आपको आंखों के नीचे काले घेरे आसान तरीका पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।