Young Skin: उम्र से पहले दिखने लगी हैं त्वचा बूढ़ी? आजमाएं घर में मौजूद ये चीजें, स्किन दिख सकती है जवां

DIY Honey Face Pack: चेहरे की त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है और समय के साथ त्वचा में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं, जिन्हें एजिंग साइंस कहा जाता है। इन एजिंग साइंस को कम करने के लिए आपको रोजाना समय-समय पर स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना चाहिए।
त्वचा को जवां रखने के लिए आप घर में मौजूद शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए कैसे करें जवां त्वचा पाने के लिए चेहरे पर शहद का इस्तेमाल और जानेंगे इसके त्वचा को होने वाले फायदे।
बढ़ती उम्र को कम करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

- गुलाब की पंखुडियां
- शहद
चेहरे पर शहद को लगाने के फायदे
- एक स्टडी में बताया गया है कि त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है।
- बता दें कि शहद चेहरे में मौजूद पोर्स साफ करने में मदद करता है।
- चेहरे की त्वचा को मुलायम रखने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।
- इसके अलावा यह स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए मदद करता है।
गुलाब का फूल को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या हैं?
- गुलाब का फूल स्किन की इलास्टिसिटी को बरकरार रखने में मदद करता है।
- यह फेस पिगमेंटेशन को कम करने के लिए भी बेहद लाभदायक साबित होता है।
- इसमें मौजूद तत्व त्वचा के पीएच लेवल को बरकरार रखने में करते हैं।
इसे भी पढ़ें : शहद की मदद से घर पर बनाएं शीट मास्क, जानें तरीका
जवां दिखने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

- जवां त्वचा पाने के लिए एक बाउल में गुलाब की पंखुड़ियों को बारीक पीस लें।
- इसमें करीब 2 चम्मच शहद को मिला लें।
- इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके चेहरे पर लगा लें।
- चेहरे पर लगाने के लिए आप ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को चेहरे की त्वचा पर लगा रहने दें।
- अब चेहरे को पानी की मदद से धो लें। (एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट करने का घरेलू तरीका)
- इस नुस्खे को आप हफ्ते में 2 बार आजमाकर सकती हैं।
- लगातार इसका इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा लम्बे समय तक जवां रहेगी।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको बढ़ती उम्र को घटाने का घरेलू नुस्खा और फायदे पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।