herzindagi
image

क्या डार्क सर्कल पर कर सकते हैं बर्फ का इस्तेमाल? एक्सपर्ट से जानें

अगर आप भी डार्क सर्कल को कम करने के लिए बर्फ को लगाते हैं, तो इससे पहले एक्सपर्ट की राय जरूर जानें। इससे आपको इसके बारे में सही जानकारी मिलेगी।
Editorial
Updated:- 2025-07-17, 19:05 IST

आंखों के नीचे डार्क सर्कल होना आम बात है। यह आजकल हर उम्र के लोगों को हो रहे हैं। इसका कारण होता है नींद की कमी, तनाव और स्किन केयर का ध्यान न रखना। कई लोग इन्हें कम करने के लिए डार्क सर्कल क्रीम को आंखों के नीचे लगाते हैं, तो कुछ वायरल तरीकों को ट्राई करते हैं। क्या आपने कभी डार्क सर्कल को कम करने के लिए बर्फ का इस्तेमाल किया है? अगर नहीं, तो इसको इस्तेमाल करने से पहले ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी निगम से जानते हैं क्या इसके इस्तेमाल करने से आपके डार्क सर्कल कम कर सकते हैं।

डार्क सर्कल पर बर्फ लगाने से क्या होता है फायदा?

  • ब्यूटी एक्सपर्ट के मुताबिक बर्फ का इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए तो यह डार्क सर्कल की समस्या कम हो सकती है।
  • अगर आपकी आंखों के नीचे सूजन आ रही है, तो इसके लिए बर्फ का इस्तेमाल आप कर सकती हैं।
  • बर्फ लगाने से आई एरिया की पफीनेस कम होती है, जिससे आंखें ताजा और खुली-खुली दिखती हैं।
  • बर्फ लगाने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। इसलिए डार्क सर्कल कम हो सकता है।

Dark circle (2)

बर्फ लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • आपको आंखों के नीचे सीधे बर्फ नहीं लगानी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे स्किन जल सकती है।
  • आप बर्फ का इस्तेमाल ज्यादा समय के लिए आंखों के नीचे न करें।
  • हर दिन बर्फ लगाना जरूरी नहीं है। इससे आपके डार्क सर्कल की प्रॉब्लम कम नहीं होगी।
  • अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो डॉक्टर की सलाह के बिना आई एरिया पर बर्फ न लगाएं।

इसे भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए घर पर ही बनाएं ये कैफीन आई क्रीम

यह विडियो भी देखें

बर्फ लगाने का सही तरीका

  • कुछ टुकड़े बर्फ के लें और इन्हें एक साफ कॉटन कपड़े में लपेट लें।
  • इस बर्फ को आंखों के नीचे हल्के-हल्के हाथों से 1 से 2 मिनट के लिए लगाएं।
  • इसके बाद चेहरा साफ पानी से धो लें और आई क्रीम या मॉइश्चराइजर लगा लें।
  • इसे हफ्ते में 2–3 बार दोबारा लगाएं।

आप डार्क सर्कल को कम करने के लिए आप बर्फ का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन पर यह समस्या कम हो सकती है। लेकिन इससे पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Dark circle (2)

इसे भी पढ़ें: जानें अंडर आई क्रीम से जुड़ी जरूरी बातें

नोट: स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।