आई मेकअप करना किसे पसंद नहीं होता है भला। हर महिला अपनी आंखों को और खूबसूरत बनाने के लिए तरह-तरह के आई मेकअप करती हैं। महिलाएं अपनी आंखों पर आईशैडो से लेकर आईलाइनर अप्लाई करती हैं। हालांकि, महिलाएं अपनी ड्रेस के हिसाब से अलग-अलग तरह के आई मेकअप करती हैं। लेकिन आई मेकअप करना हर किसी के लिए आसान नहीं है क्योंकि जरा-सी चूक आपके पूरे लुक को खराब कर सकती है।
इसलिए अगर आप पहली बार आई मेकअप कर रही हैं, तो आपको यह जानना बहुत जरूरी है कि शुरुआत में आंखों का अच्छा मेकअप करने के लिए किस तरह के ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि आई मेकअप करना एक आर्ट है, जिसे करने के लिए अलग-अलग तरह के मेकअप टूल्स और ब्रश की जरूरत होती है।
वैसे तो बाजार में कई तरह के आई ब्रश उपलब्ध हैं लेकिन अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि आपको आंखों का मेकअप करने के लिए किस तरह के ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए, तो अब आप परेशान न हो। क्योंकि आज इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे आई ब्रश के बारे में बता रहे हैं, जो आंखों का मेकअपकरते समय आपके काम आ सकते हैं।
आइब्रो ब्रश
हम इस बात से इंकार भी नहीं कर सकते कि आई मेकअप में चार चांद लगाने के लिए आइब्रो एक अहम भूमिका निभाती हैं। इसलिए आई मेकअप करने से पहले आइब्रो का शेपऔर इसका मेकअप सही तरीके से करना बहुत जरूरी है। अगर आप पहली बार आइब्रो का मेकअप कर रही हैं, तो आप आइब्रो ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इससे आपकी आइब्रो न सिर्फ अच्छी बनेंगी बल्कि आपके आइब्रो के बाल खींचेंगे भी नहीं। आपको आइब्रो ब्रश बाजार में आसानी से मिल जाएंगे आप इसे आसानी से खरीद सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-इन 3 ट्रिक्स की मदद से लगाएं परफेक्ट विंग्ड आईलाइनर
आईशैडो ब्रश
अगर आंखों पर आईशैडो सही तरीके से लगता है, तो यह आपके लुक में चार चांद लगा सकता है। लेकिन आप एकदम परफेक्ट आईशैडो लगाने के लिए आईशैडो ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। (परफेक्ट आईशैडो लगाने के टिप्स) यह ब्रश आमतौर पर चपटा, गोल और टॉप पर से काफी घना होता है। इस ब्रश की सहायता से आप हर स्टाइल का आईशैडो अपनी आंखों पर लगा सकती हैं। हालांकि,इसके अलावा, आपको कई तरह के आईशैडो ब्रश जैसे स्पंज वाला ब्रश, पेंसिल आईशैडो ब्रश आदि। आपको यह बाजार में आसानी से मिल जाएगा आप इसका इस्तेमाल अपने आई मेकअप के अनुसार आसानी से कर सकती हैं।
मस्कारा ब्रश
वैसे तो मस्कारा ब्रश मस्कारा बोतल के साथ आता है लेकिन इसे इस्तेमाल करने से हमें मस्कारा लगाना पड़ता है। (मस्कारा अप्लाई करने के चार अलग-अलग तरीके) इसलिए आप बाजार से अलग से मस्कारा ब्रश खरीद सकती हैं, जो डंडी और ब्रश के साथ आता है। यह आइब्रो और पलकों को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। आप मस्कारा ब्रश का इस्तेमाल पाउडर बनाने के लिए कर सकती हैं। आप इस ब्रश की सहायता से आइब्रो को डिफरेंट शेप में डिजाइन भी कर सकती हैं।
क्रीज़ लाइन ब्रश
क्रीज़ लाइन आई ब्रश आपके आई मेकअप में चार चांद लगा सकता है। इससे आप अपनी क्रीज़ पर शैडो को राइट तरीके से लगाकर अपनी आंखों में और डिफरेंट डेफिनेशन को एड कर सकती हैं। साथ ही, इस आई मेकअप ब्रश का इस्तेमाल करना काफी आसान है। (आई मेकअप को बनाना है खास, ट्राई करें कलर ब्लॉकिंग ट्रेंड)
हालांकि, यह कई शेप में आपको बाजार में मिल जाएंगे। लेकिन यह काफी छोटा है, जिसकी सहायता से आप आंखों के कोने पर आसानी से उपयोग कर सकती हैं।
स्क्रिप्ट लाइनर ब्रश
स्क्रिप्ट ब्रश लंबे, पतले और नुकीले होते हैं। आप आंखों पर पतले पैटर्न बनाने के लिए उनका उपयोग कर सकती हैं। इस आई मेकअप ब्रश से आप कई तरह के डिजाइनर आई मेकअप कर सकती हैं क्योंकि इससे आप एकदम परफेक्ट शेप बना सकती हैं।
अगर आपको पतला आईलाइनर पसंद हैं, तो आप इस ब्रश की सहायता से इसे आसानी से लगा सकती हैं। लेकिन यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि आप इस ब्रश से खाली लाइनर लगाएं। आप इसकी सहायता से आईशैडो भी लगा सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-आईज को देना है फ्लॉलेस लुक तो पहले जानिए अलग-अलग आईलाइनर ब्रश के बारे में
विंग्ड आईलाइनर ब्रश
अगर आपको विंग्ड आईलाइनर लगाना पसंद है, तो आप इसे लगाने के लिए नॉर्मल ब्रश की जगह विंग्ड आईलाइनर ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्योंकि यह जेल आईलाइनर लगाने के लिए एकदम परफेक्ट है। क्योंकि वे एंगल्ड ब्रश के समान दिखते हैं, लेकिन थोड़े लंबे और पतले कोने के साथ आते हैं। आप इसे अलग-अलग आईलाइनर लुक और स्टाइल भी ट्राई कर सकती हैं। हालांकि, विंग्ड वाले आईलाइनर कला में महारत हासिल करने के लिए कर करती हैं।
उम्मीद है आपको आई मेकअप ब्रश के इन प्रकारों के बारे में समझ में आ गया होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों