ऑयली स्किन पर तुलसी के ये फेस पैक दिखाएंगे जादुई असर

तुलसी का पौधा न केवल धार्मिक महत्व रखता है बल्कि सेहत और सौंदर्य के लिए भी यह बहुत अधिक फायदेमंद होता है।
आप चेहरे पर भी तुलसी का इस्तेमाल कर सकती हैं। खासतौर पर अगर आपकी त्वचा से बहुत अधिक ऑयल निकलता है और स्किन पर बड़े पोर्स हैं तो आपके लिए तुलसी का उपयोग एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि चेहरे पर यदि आप तुलसी का इस्तेमाल कर रही हैं, तो उसका सही तरीका क्या है।
इसे जरूर पढ़ें- रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये खास पानी, आ जाएगी जादुई चमक
तुलसी फेस पैक
1. मुल्तानी मिट्टी और तुलसी
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच मुल्तानी मिट्टी
- 4 तुलसी की पत्ती
- 1 बड़ा चम्मच दूध
विधि
- एक बाउल में मुल्तानी मिट्टी और तुलसी की पत्ती लें। तुलसी की पत्ती को पहले ही पीस कर उसका लेप बना लें।
- फिर इसमें दूध मिक्स करें और फेस पैक तैयार करें। फिर इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं।
- 15 मिनट चेहरे पर इस मिश्रण को लगा रहने दें और फिर आप चेहरे को साधारण पानी से वॉश कर लें।
- आप हफ्ते में एक बार इस घरेलू नुस्खे को जरूर अपना कर देखें। इससे आपको जल्दी ही अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।
Hz Beauty Tip: मुल्तानी मिट्टी लगाने से अगर आपका चेहरा बहुत ज्यादा ड्राई हो जाता है, तो आपको इस फेस पैक में थोड़ा सा शहद भी मिक्स कर लेना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- डार्क स्पॉट्स से लेकर एक्ने तक की समस्या को दूर करेंगे यह ब्यूटी हैक्स
2. चावल का आटा और तुलसी
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच चावल का आटा
- 1 छोटा चम्मच तुलसी का लेप
- 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
विधि
- आपको चावल के आटे में तुलसी का लेप मिक्स करना है और उसमें गुलाब जल मिक्स करना है।
- इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और आहिस्ता-आहिस्ता चेहरे को स्क्रब करें।
- इसके बाद आप चेहरे पर इस मिश्रण को 15 मिनट लगा रहने दें और फिर आप चेहरे को वॉश कर लें।
- यदि आप हफ्ते में एक बार चेहरे पर इस होममेड फेस पैक को लगाएंगी, तो आपको काफी लाभ मिलेगा।
Hz Beauty Tip: इस फेस पैक से न केवल आपके चेहरे से निकलने वाला एक्सट्रा ऑयल कम हो जाएगा बल्कि त्वचा में कसाव भी आ जाएगा।
3. फिटकरी का पानी और तुलसी
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच तुलसी का लेप
- 1 छोटा चम्मच फिटकरी का पानी
विधि
- तुलसी के लेप में थोड़ा सा फिटकरी का पानी मिक्स करें और फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं।
- केवल 10 से 15 मिनट के लिए ही इस मिश्रण को चेहरे पर लगा रहने दें और फिर चेहरे को साफ कर लें।
- इसे बाद चेहरे पर तुरंत ही आप स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाएं।
- आप 10 से 15 दिन में इस इस घरेलू उपचार का प्रयोग कर सकती हैं।
Hz Beauty Tip: इस उपाय से आपकी त्वचा में मौजूद दाग-धब्बे भी कम हो जाएंगे।
चेहरे पर तुलसी लगाते वक्त सावधानी
- तुलसी का लेप तैयार करने से पहले उसे वॉश जरूर कर लें। तुलसी में कभी-कभी कीड़े भी लगे होते हैं, जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
- तुलसी को चेहरे पर इस्तेमाल करने से पूर्व चेहरे को गुलाब जल से एक बार क्लीन कर लें। गुलाब जल त्वचा पर सुरक्षा कवच की तरह काम करता है।
- बिना स्किन पैच टेस्ट किए चेहरे पर आप तुलसी का फेस पैक न लगाएं क्योंकि यदि आपकी त्वचा सेंसिटिव होगी तो उसमें रिएक्शन हो सकते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।