Wrinkles होंगी कम, सोने से पहले चेहरे पर लगाएं यह होममेड बाम; सिर्फ 10 दिनों में दिखेगा बदलाव

क्या चेहरे की झुर्रियों ने आपकी नेचुरल खूबसूरती को फीका कर दिया है? क्या महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स और सीरम इस्तेमाल करने के बाद भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पा रहा? अगर आप एक आसान, सस्ता और नेचुरल उपाय की तलाश में हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद खास हो सकता है।
इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे होममेड कोलेजन बाम के बारे में बता रहे हैं, जो स्किन को हाइड्रेट, टाइट और ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकता है। इस खास DIY बाम के फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका मुंबई की Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह ने शेयर किया है, जिसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकती हैं।
DIY बाम की सामग्री
- चावल का पानी- 2 बड़ा चम्मच
- एलोवेरा जेल- 1 बड़ा चम्मच
- विटामिन ई कैप्सूल- 1
चावल का पानी बनाने का तरीका
- 2 चम्मच कच्चे चावल लें।
- आधा कप पानी में 30 मिनट तक भिगोकर रखें।
- हल्का मसलकर पानी छान लें।
- यही आपका स्किन-फ्रेंडली राइस वॉटर है।
DIY कोलेजन बाम बनाने का तरीका
- 2 बड़े चावल का पानी लें।
- इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
- अब 1 कैप्सूल विटामिन E (या 1–2 चम्मच तेल) डालें।
- सभी चीजों को तब तक अच्छी तरह मिक्स करें, जब तक स्मूद टेक्सचर न बन जाए।
- इसे एक साफ कांच की बोतल में स्टोर करें।
DIY कोलेजन बाम इस्तेमाल कैसे करें?
- रात को चेहरा साफ करने के बाद 2-3 बूंद बाम लें।
- चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से मसाज करें।
- इसे रातभर लगा रहने दें।
- सुबह उठकर चेहरा धोएं।
- इससे त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग लगेगी।
ये कोलेजन बाम क्यों फायदेमंद है?
यह DIY कोलेजन बाम त्वचा के लिए एक नेचुरल स्किनकेयर ट्रीटमेंट की तरह काम करता है, जो स्किन को अंदर से हाइड्रेट, रिपेयर और पोषण दे सकता है। इसे रेगुलर इस्तेमाल करने से त्वचा में नमी बनी रहती है, जिससे ड्राइनेस, डलनेस और शुरुआती झुर्रियों की समस्या धीरे-धीरे कम हो सकती है।
- चावल का पानी में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स त्वचा को टाइट कर सकते हैं। यह पोर्स को मिनिमाइज करता है और स्किन को स्मूद बनाकर नेचुरल ग्लो देता है। साथ ही यह स्किन टोन को बेहतर बना सकता है।
- एलोवेरा में कूलिंग और हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करती हैं। यह सन डैमेज को कम करने, जलन को शांत करने और फाइन लाइन्स व रिंकल्स को हल्का करने में मदद करता है।
- विटामिन E एक पावरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट है जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज से त्वचा की रक्षा करता है। यह स्किन को सॉफ्ट और यंग लुक देने में मदद करता है, साथ ही स्किन की रिपेयरिंग प्रोसेस को तेज करता है।
यह भी पढ़ें- झुर्रियों के लिए घर पर ही बनाएं ये आसान हर्बल फेस वॉश
इन तीनों चीजों का कॉम्बिनेशन त्वचा को हाइड्रेटेड, हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखता है, जिससे चेहरे पर नेचुरल निखार आता है और एजिंग के साइन धीरे-धीरे कम नजर आने लगते हैं।

सावधानी
- स्किन बहुत ज्यादा ऑयली है तो कम मात्रा में इस्तेमाल करें।
- पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- यह एक घरेलू उपाय है, ज्यादा झुर्रियों के लिए डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
यह भी पढ़ें- उम्र से पहले चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियों के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
लगातार 7-10 दिन इस्तेमाल करने से स्किन में सॉफ्टनेस और हल्की टाइटनिंग महसूस हो सकती है। यह आसान और किफायती DIY बाम बिना महंगे प्रोडक्ट्स के आपकी स्किन को नेचुरल तरीके से निखार सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।