Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:32 AM IST

ठंड में अप्लाई करें अंगूर से बने ये फेस पैक, स्किन रहेगी खिली-खिली

<span style="font-size: 10px;">ठंड में स्किन की केयर करने के लिए आप अंगूर का इस्तेमाल कर सकती हैं और इनसे फेस&nbsp;</span>पैक बनाकर अपनी स्किन पर अप्लाई कर सकती हैं।
Updated:- 2023-01-19, 12:51 IST
try these grapes face pack in winter

जब ठंड का मौसम आता है तो हम कई तरह के फलों का सेवन करते हैं। इन्हीं में से एक है अंगूर।अंगूर का खट्टा-मीठा स्वाद हर किसी के मन को भाता है। लेकिन अंगूर सिर्फ सेहत के लिए ही अच्छे नहीं माने जाते हैं, बल्कि इनका स्किन पर भी उतना ही अच्छा प्रभाव पड़ता है। अंगूरों में विटामिन सी, बी व विटामिन के पाया जाता है, ये दोनों ही विटामिन स्किन को अधिक ब्राइटन व ग्लोइंग बनाने में मददगार साबित होते हैं। इसके अलावा, इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं। जिसके कारण इनसे बनने वाले फेस पैक आपकी स्किन को अधिक यंगर बनाते हैं।

ठंड के मौसम में जब स्किन में बहुत अधिक रूखापन व इचीनेस महसूस होती है तो ऐसे में अंगूरों काइस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। यह आपकी स्किन में एक नई जान फूंकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको अंगूर की मदद से बनने वाले कुछ बेहतरीन फेस पैक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप घर पर बना सकते हैं-

अंगूर और सेब से बनाएं फेस पैक

अगर आप अंगूर व सेब की मदद से आप फेस पैक बना सकती हैं। यह एक एंटी-ऑक्सीडेंट रिच फेसपैक है, जो आपकी स्किन को अधिक हेल्दी बनाता है।

आवश्यक सामग्री

  • आधा सेब
  • 8-10 अंगूर

फेस पैक बनाने का तरीका

  • इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले सेब के कुछ टुकड़ों को मैश करके मुलायम पेस्ट बना लें।
  • अब आप अंगूरों को भी मैश कर लें।
  • इन दोनों को आप अच्छी तरह मिक्स करें।
  • अब आप अपनी स्किन को वॉश करें और फिर अपनी स्किन पर इस मास्क को लगाएं।
  • करीबन 15 मिनट बाद आप अपने चेहरे को धो लें।

कीवी और अंगूर से बनाएं फेस पैक

कीवी में विटामिन सी, ई, के होता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। वहीं, अंगूर में भी विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। आप इन दोनों की मदद से भी एक फ्रूट फेस पैक बना सकती हैं।

आवश्यक सामग्री

  • आधा कीवी
  • 7-8 अंगूर
  • एक चम्मच दही

इसे ज़रूर पढ़ें- घर में मौजूद ये 3 चीजें आपकी त्वचा में रखेंगी इलास्टिसिटी को बरकरार

फेस पैक बनाने का तरीका

  • इस फेस पैक को बनाने के लिए कीवी और अंगूर को अच्छी तरह मैश कर लें।
  • अब आप इसमें एक चम्मच दही डालकर उसे मिक्स करें।
  • अब आप अपने फेस को क्लीन करें और फिर इसे अपनी स्किन पर लगाएं।
  • करीबन 20 मिनट बाद गुनगुने पानी की मदद से चेहरे को धो लें।

अंगूर और स्ट्रॉबेरी से बनाएं फेस पैक

स्ट्रॉबेरी में सैलिसिलिक एसिड और अंगूर में अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड आपकी सुस्त और बेजान त्वचा में नई जान डालता है।

इसे ज़रूर पढ़ें-Expert Tips: शहद का इस्तेमाल कर कैसे चेहरे से हटाएं मुंहासे

आवश्यक सामग्री

  • दो से तीन स्ट्रॉबेरी
  • 8-10 अंगूर
  • एक चम्मच शहद

फेस पैक बनाने का तरीका

  • सबसे पहले दो से तीन स्ट्रॉबेरी को कुछ अंगूरों के साथ मैश करें।
  • अगर आपकी स्किन रूखी है तो ऐसे में आप इसमें एक चम्मच शहद को मिक्स करें।
  • अब आप अपनी स्किन को साफ करें और फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
  • करीबन 20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

तो अब आप भी अंगूर की मदद से इन विंटर फेस पैक्स को बनाएं और अपनी स्किन को अधिक ग्लोइंग बनाएं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।