Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:57 AM IST

DIY Hand Mask: हाथों की ड्राईनेस को कम करेंगे ये 2 हैंड मास्क, जानें बनाने का आसान तरीका

 सर्दी के मौसम में अक्सर हाथ ड्राई और सफेद नजर आने लगते हैं। इसके लिए हम लोशन लगाते हैं। लेकिन अगर आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल करेंगी, तो आपके हाथों की त्वचा सॉफ्ट नजर आएगी। साथ ही, आपको बाजार के प्रोडक्ट में पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Updated:- 2024-11-05, 15:27 IST
Hand dryness mask

सर्दियों के मौसम में हाथों की त्वचा अक्सर रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में हम बाजार में मिलने वाले लोशन को लगाते हैं। लेकिन इसके बाद भी त्वचा कुछ समय बाद ड्राई दिखने लगती है। ऐसे में घरेलू हैंड मास्क बनाकर इसे इस्तेमाल करें। ये DIY हैंड मास्क घर पर रखीं चीजों से आसानी से बन जाते हैं। इससे आपके हाथ सॉफ्ट नजर आते हैं। चलिए आपको भी बताते हैं किन चीजों से आप ये हैंड मास्क बना सकती हैं। साथ ही, इसके क्या फायदे होते हैं।

शहद और नारियल तेल हैंड मास्क

DIY hand mask

सर्दी में अगर आपको अपने हाथों की ड्राईनेस को कम करना है, तो ऐसे में आप शहद और नारियल तेल का इस्तेमाल करें। इसमें नेचुरल मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नरम और कोमल बनाने में मदद करते हैं। इसे आप रोजाना अपने हाथों पर लगा सकती हैं।

हैंड मास्क बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको एक कटोरी लेनी है। इसमें 1 चम्मच शहद डालें।
  • अब इसमें नारियल तेल को मिक्स करें।
  • इन दोनों चीजों को मिक्स करके अपने हाथों में 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं।
  • फिर हल्के हाथों से मसाज करें।
  • अब गुनगुने पानी से अपने हाथों को साफ करें।
  • इसे लगाने से आपके हाथ मुलायम और हाइड्रेट हो जाएंगे।
  • इसे आप रोजाना लगा सकती हैं। इससे आपका बाजार की क्रीम लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ओटमील और दूध हैंड मास्क

Soft hand

ओटमील डेड स्किन को हटाने का काम करता है। वहीं दूध त्वचा को हाइड्रेट रखता है। इसलिए आप इन दोनों चीजों का हैंड मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: चेहरे के डेड स्किन को रिमूव करने के लिए ट्राई करें ये DIY फेस पैक

हैंड मास्क बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको 2 चम्मच पीसा हुआ ओटमील चाहिए।
  • इसमें 2 चम्मच दूध डालें।
  • इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें।
  • इसके बाद हाथों में लगाकर मसाज करें।
  • फिर 20 मिनट बाद पानी से हाथों को साफ करें।
  • इसे आप रोजाना अपने हाथों पर लगा सकती हैं। इससे स्किन इवन और सॉफ्ट नजर आएगी।

सर्दी के मौसम में इस बार इन हैंड मास्क को ट्राई करें। इससे आपके हाथ सॉफ्ट और मॉइश्चराइज नजर आएंगे। इसे आप रोजाना हाथों में अप्लाई कर सकती हैं। लेकिन आप सबसे पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

इसे भी पढ़ें: विंटर में हाथ हो गए हैं ड्राई, तो ये DIY हैंड मास्क करें ट्राई 

नोट: हाथों पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।