DIY: इस होममेड बटर हैंड मास्क से सर्दियों में बढ़ाएं रूखे हाथों की खूबसूरती

आमतौर पर लोग चेहरे और बालों की खूबसूरती के लिए कई तरह के नुस्खे आजमाते हैं लेकिन हाथों और पैरों का ख्याल रखना ही भूल जाते हैं। ख़ास तौर पर लड़कियां जो अपनी खूबसूरती के लिए हर एक नुस्खा आजमाती हैं, वो भी अक्सर अपने हाथों का ध्यान नहीं रखती हैं और नज़रअंदाज़ करने की वजह से हाथ रूखे नज़र आने लगते हैं। यही नहीं रूखे हाथ समय से पहले उम्र दराज दिखाई देने लगते हैं।
कई बार साबुन से हाथ धोने और सर्दियों की वजह से हाथ और ज्यादा बेजान नज़र आने लगते हैं और उचित देखभाल न करने की वजह से हाथों की खूबसूरती ख़त्म सी नज़र आने लगती है। कुछ घरेलू और आसान उपायों से आप हाथों की खूबसूरती भी कायम रख सकती हैं और अपने नाखूनों को सजाकर अपने हाथों को और खूबसूरत लुक दे सकती हैं। ऐसे ही घरेलू उपायों में से एक उपाय है बटर यानी मक्खन से बना हैंड मास्क। आइए जानें बटर हैंड मास्क बनाने और इस्तेमाल के तरीके के बारे में।
मक्खन और शहद का हैंड मास्क
आवश्यक सामग्री
- मक्खन -1 /2 कप
- शहद -2 चम्मच
- गुलाब जल - 1 /2 चम्मच
बनाने का तरीका
- एक बड़े बाउल में सफ़ेद मक्खनलें और उसे अच्छी तरह से फेंट लें।
- मक्खन में शहद मिलाएं और दोनों सामग्रियों की अच्छी तरह से फेंट लें।
- तैयार मिश्रण में गुलाब जल की कुछ बूँदें मिलाकर पेस्ट तैयार करें ,
- हैंड मास्क इस्तेमाल के लिए तैयार है।
इस्तेमाल का तरीका
- हैंडमासक इस्तेमाल से पहले हाथों को अच्छी तरह से साफ़ कर लें।
- हाथों से लेकर कोहनी तक इस हैंड मास्क का इस्तेमाल करें।
- इस हैंड मास्क से हाथों की अच्छी तरह से मसाज करने के बाद हाथों में इसे लगाए रखें।
- 15 मिनट बाद मास्क को मसाज करते हुए हल्के गुनगुने पानी से साफ़ कर लें।
- हाथ यदि ज्यादा रूखे हैं तो हफ्ते में एक बार अन्यथा 15 दिनों में एक बार ये हैंड मास्क इस्तेमाल करें।
इसे जरूर पढ़ें:DIY: मक्खन से बने फेस पैक्स से सर्दियों में पाएं रूखी त्वचा से छुटकारा और स्किन को बनाएं ग्लोइंग
मक्खन के त्वचा के लिए फायदे
मख्खन में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को एजिंग के लक्षणों से दूर रखते हैं। मक्खन के इस्तेमाल से त्वचा में रिंकल्स की समस्या तो दूर होती ही है साथ ही ये डेड स्किन को निकालकर नई त्वचा के निर्माण में भी मदद करता है। मक्खन के इस्तेमाल से हाथों की त्वचा का रूखापन दूर होता है और हाथ मुलायम नज़र आने लगते हैं।
शहद के त्वचा के लिए फायदे
शहद त्वचा को धूप से होने वाली हानियों से बचाता है और टैनिंग दूर करके त्वचा को चमकदार बनाता है। जब हाथों में इसका इस्तेमाल किया जाता है तब हाथों की टैनिंग दूर हो जाती है और हाथ खूबसूरत और साफ़ नज़र आने लगते हैं।
हैण्ड मास्क के फायदे
- हैण्ड मास्क हाथों की त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है।
- हाथों की त्वचा को नरम करें और सूखेपन के साथ झुर्रियों को कम करता है।
- हाथों की त्वचा की टैनिंग दूर करके खोई रंगत लौटाता है।
हाथों में इस बतर हैण्ड मास्क का इस्तेमाल करने का कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है, लेकिन इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।