बढ़ते प्रदूषण और बदलते मौसम की वजह से तो स्किन खराब होती ही है। लेकिन हम अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। इससे भी स्किन सबसे ज्यादा डैमेज होती है। इसकी वजह से चेहरे पर डार्कनेस नजर आने लगती है। काली-काली परते दिखने लगती हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप सही स्किन केयर का ध्यान रखें। इससे चेहरे का रंग एक समान दिखाई देगा। साथ ही, बाजार के प्रोडक्ट को लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चलिए आपको बताते हैं कैसे आप मिनटों में चेहरे की गंदगी को साफ कर सकती हैं।
टमाटर स्क्रब के लिए सामग्री
- टमाटर-1
- चीनी-1 चम्मच
- एलोवेरा जेल-1 चम्मच
स्क्रब लगाने का तरीका
- इसके लिए टमाटर को पानी से धोकर अच्छे से काट लें।
- अब इसके एक हिस्से में चीनी को लगाएं।
- फिर इसे अपने चेहरे पर स्क्रब करें।
- इससे हल्के हाथों से गोल-गोल घूमाकर मसाज करें।
- जब 10 से 15 मिनट हो जाएं तो चेहरे को पानी से साफ कर लें।
- इसके बाद चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं। इससे चेहरा मॉइश्चराइज रहेगा।
टमाटर स्क्रब के फायदे
- टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो त्वचा की चमक को समान रखता है। साथ ही, गुलाबी निखार लाता है। इसे लगाने से पोर्स टाइट हो जाते हैं, जिससे झुर्रियां या पिंपल्स की प्रॉब्लम भी कम होती है। इसमें मौजूद बीज स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
- चीनी की मदद डेड स्किन आसानी से निकल जाती है। इससे स्किन पर मौजूद ड्राईनेस भी कम हो जाती है। इसलिए आपको इसे जरूर लगाना चाहिए।
- एलोवेरा जेल त्वचा को साफ करता है। साथ ही, हाइड्रेट रखता है। इसलिए इसका इस्तेमाल हर मौसम में स्किन पर किया जा सकता है। आप स्क्रब करने के बाद बाजार के मॉइश्चराइजर को लगाने की बजाए। इसे अपने चेहरे पर लगाए। इससे चेहरे की चमक दोगुनी हो जाएगी।
इस बार चेहरे को साफ करने के लिए इस नुस्खे को ट्राई करें। इससे आपकी त्वचा साफ हो जाएगी। साथ ही, चेहरे पर अलग सी रौनक दिखाई देगी। इसके लिए आप चाहें तो पहले पैच टेस्ट भी कर सकते हैं। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें।
इसे भी पढ़ें: Beetroot Face Mask: चेहरे पर चाहिए गुलाबी निखार तो लगाएं चुकंदर फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों