DIY Face Mask: चेहरे पर चाहती हैं गुलाबी निखार तो ट्राई करें ये DIY फेस मास्क

अगर आप चाहती हैं कि आपके चेहरे का ग्लो बन रहे इसके लिए आप इस आर्टिकल में बताए गए DIY फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
image

चेहरा तभी ग्लो करेंगा तब पिंपल और झुर्रियां की समस्या न हो और इसके लिए महिलाएं कई सारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बंद करने के बाद ये समस्या दोबारा शुरू हो जाती है। वहीं ये समस्या दोबारा न हो और चेहरे पर गुलाबी-सा निखार आए इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरीसे बात की। एक्सपर्ट ने हमें कुछ DIY फेस मास्क के बारे में बताया है जो चेहरे पर गुलाबी निखार और स्किन से जुड़ी समस्या कम करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

इन चीजों की मदद से बनाएं फेस मास्क

Face pack

एक्सपर्ट ने बताया कि एलोवेरा जेल, टी ट्री ऑयल, नींबू का रस, मुल्तानी मिट्टी और दूध इन सबकी मदद से DIY फेस मास्क बनाया जा सकता है। ये सभी चीजें स्किन के लिए फायदेमंद है साथ ही इन चीजों की मदद चेहरे पर ग्लो भी आएगा। वहीं ये चीजें आपको आराम से घर पर ही मिल जाएंगी।

एलोवेरा जेल और टी ट्री ऑयल की मदद से बनाए फेस मास्क

सामग्री

इस तरह करें इस्तेमाल

  • एक कटोरी में एलोवेरा जेल लें।
  • इसमें टी ट्री ऑयल मिलाएं
  • इस मिश्रण को चेहरे पर अप्लाई करें।
  • इस पेस्ट को अप्लाई करने के बाद चेहरे को धो लें।
  • इसके बाद चेहरे को चेहरे को मॉइस्चराइज करें ।

नींबू का रस, मुल्तानी मिट्टी और दूध से बनाए फेस मास्क

Face pack for skin

सामग्री

इस तरह बनाएं फेस मास्क

  • इसे एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी डालें।
  • इसमें कच्चा दूध और नींबू का रस मिलाएं।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें।
  • फेस पैक सूख जाने के बाद चेहरे को साफ कर लें।
  • इसके बाद चेहरे को मॉइस्चराइज करें।

नोट: इस DIY फेस माक्स को रात के समय इस्तेमाल करें। चेहरे पर किसी भी चीज को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट सलाह लें। साथ ही, पैच टेस्ट करना न भूलें।

इसे भी पढ़ें- Skin Care: चेहरे पर इन तरीकों से करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल, मिलेंगे ये फायदे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP