बिना चेहरे पर स्क्रब किए मिल सकता है ब्लैकहेड्स से छुटकारा, जानें कैसे?

त्वचा का सही तरीके से ख्याल रखने के लिए आपको स्टेप बाय स्टेप जरूरत के अनुसार हर स्किन केयर प्रोडक्ट को लगाना बेहद जरूरी होता है।
Updated:- 2023-12-14, 15:03 IST
tips to get rid of blackheads without scrubbing

खूबसूरत त्वचा पाना हम सभी चाहते हैं और इसके लिए हम आते दिन नए से नए स्किन केयर रूटीन को फॉलो करते हैं। अक्सर चेहरे पर बाहर का खाने और प्रदूषण के कारण ब्लैकहेड्स होने लगते हैं। यह हमारी खूबसूरती में दाग लगाने का काम करते हैं। इसे हटाने के लिए वैसे तो हम स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब आप बिना स्क्रब किए भी चेहरे पर मौजूद ब्लैकहेड्स को हटा सकते हैं।

तो चलिए जानते हैं बिना चेहरे पर स्क्रब किए किन चीजों की सहायता लेकर हम चेहरे से ब्लैकहेड्स को हटा सकते हैं और जानेंगे इससे त्वचा को मिलने वाले फायदे क्या हैं?

ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?

honey for skin care

  • शहद 
  • एलोवेरा जेल

शहद को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

  • त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है।
  • शहद चेहरे में मौजूद पोर्स साफ करने में मदद करता है।
  • चेहरे की त्वचा को मुलायम रखने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।

एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या हैं?

  • एलोवेरा जेल में  विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी होता है जो कि स्किन को भरपूर मात्रा में पोषण देता है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
  • एलोवेरा जेल के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो त्वचा को हर तरह के स्किन इन्फेक्शन से बचाता है।

इसे भी पढ़ें: Aloe Vera Gel On Face: एलोवेरा जेल के साथ मिलाएं ये चीजें, मिलेंगे त्वचा को कई फायदे

ब्लैकहेड्स को हटाने का घरेलू उपाय क्या है?

blackheads

  • ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में करीब 2 चम्मच शहद की डालें।
  • इसमें एलोवेरा के पौधे की पत्तियों में से जेल को निकालकर डालें।
  • इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद आप ब्रश की मदद से चेहरे पर लगा लें।
  • करीब 20 मिनट के बाद यह फेस पैक सूखने लगेगा तो इसे साफ कर लें।
  • आप हफ्ते में 3 बार तक इसे चेहरे पर लगा सकती हैं।
  • लगातार इन चीजों को चहरे पर लगाने से आपको त्वचा साफ और खूबसूरत नजर आएगी।

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

अगर आपको बिना स्क्रब किए चेहरे पर मौजूद ब्लैकहेड्स को हटाने का तरीका और इसके त्वचा को होने वाले फायदे पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।