बालों को शाइनी बना सकता है किचन में मौजदू टमाटर, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल करने का तरीका

बालों की चमक बनी रहे इसके महिलाएं कई सारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बंद करने के बाद बालों की चमक गायब हो जाती है साथ ही आपका काफी खर्चा भी हो जाता है। वहीं बालों की चमक बनी रहे साथ ही आपका खर्चा भी कम हो इसके लिए टमाटर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
शाइनी हेयर पाने के लिए किस तरह टमाटर का इस्तेमाल करें इसके लिए हमन ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की। एक्सपर्ट ने हमे बताया कि किस तरह से बालों को शाइनी बनाने के लिए टमाटर का इस्तेमाल करें।
कई सारे गुणों से भरपूर है टमाटर
टमाटर में कई सारे गुण होते हैं जो सेहत, बालों और स्किन के लिए फायदेमंद है। टमाटर में कई सारे विटामिन्स साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण होते हैं जो बालों को कई तरह से फायदा पहुंचता हैं। वहीं टमाटर बालों को चमकदार बनाने के लिए उपयोगी है। एक्सपर्ट ने बताया कि आप टमाटर को आप हेयर मास्क की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं और इसका सही तरह से इस्तेमाल करें से बाल चमकदार हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- कंघी, बेलन और हेयर ई रेजर तक, वुलेन कपड़ों से रोएं हटाने के लिए ये ट्रिक क्या सच में करते हैं काम... जानें यहां
सामग्री
- 1 टमाटर
- 2 चम्मच ग्लिसरीन
- 2 चम्मच नारियल का तेल
- 2 चम्मच तिल का तेल
- 2 चम्मच एलोवेरा जेल
इस तरह करें इस्तेमाल
- टमाटर को अच्छी तरह से पीस लें।
- इसके बाद इसे एक कटोरी में ले
- इसमें ग्लिसरीन मिक्स करें
- इसके बाद इसमें तिल का तेल और नारियल का तेल मिक्स करें।
- आखिर में आप एलोवेरा जेल मिक्स करें।
- इसके बालों को कई सेक्शन बाँट लें।
- बालों पर पेस्ट ब्रश की मदद से अप्लाई करें।
- 2 घंटे के बाद बालों को साफ कर लें।
- बालों को साफ करने के बाद आप साफ़ पानी का इस्तेमाल करें।
- इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 दिन करें।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
इसे भी पढ़ें-Long Black Hair: इन 3 चीजों से बनाएं हेयर ऑयल, हफ्ते में 3 बार चंपी से बालों में दिख सकता है फर्क
अगर आपको एक्सपर्ट द्वारा बताया गया ये उपाय पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।